<
Categories: खेल

अंडरटेकर vs ग्रेट खली, कौन है सबसे अमीर रेसलर? आपसी भिड़ंत में कौन रहा आगे, जानें सबकुछ

WWE की दुनिया में फैंस हमेशा यह जानना चाहते हैं कि द अंडरटेकर और द ग्रेट खली (Undertaker vs The Great Khali) में कौन ज्यादा अमीर है. आइए जानते हैं.

WWE की दुनिया में फैंस हमेशा यह जानना चाहते हैं कि द अंडरटेकर और द ग्रेट खली (Undertaker vs The Great Khali) में कौन ज्यादा अमीर है. दोनों ही सुपरस्टार्स ने रिंग में धमाकेदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उनकी नेट वर्थ और आय में बड़ा अंतर है. आइए जानते हैं इन दोनों रेसलर्स में से कौन ज्यादा अमीर है और कौन कहां कहां से कमाई करता है और उनका जरिया क्या है.

मार्क विलियम कैलेवे जिन्हें WWE में द अंडरटेकर के नाम से जाना जाता है, एक लीजेंडरी रेसलर हैं. उनके डरावने किरदार और रेसलमेनिया  की लंबी जीत की स्ट्रीक ने उन्हें ‘द फ़ेनॉम’ का दर्जा दिलाया. उनकी नेट वर्थ लगभग 17 मिलियन डॉलर है. उनकी आय का मुख्य जरिया एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट निवेश और इवेंट्स. इसके अलावा वह आज भी WWE में आते हैं तो कंपनी उन्हें खूब पैसा देती है. अंडरटेकर रिटायरमेंट के बाद भी WWE इवेंट्स और ब्रांड एम्बेसडरशिप के जरिए लगातार कमाई कर रहे हैं.

द ग्रेट खली की नेटवर्थ

हिमाचल प्रदेश के छोटे गाँव से WWE तक का सफर तय करने वाले द ग्रेट खलीने अपने 7 फीट 2 इंच कद के लिए दुनियाभर में पहचान बनाई. उनकी नेट वर्थ लगभग 8 मिलियन डॉलर है. आय का मुख्य जरिया WWE कॉन्ट्रैक्ट, एक्टिंग, एंडोर्समेंट और व्यक्तिगत व्यवसाय है. उनकी एक रेसलिंग कंपनी है जो जालंधर में है. हालांकि, अंडरटेकर के मुकाबले खली की नेटवर्थ कम है.

आपसी भिड़ंत में कौन आगे?

दोनों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं. इसमें अंडरटेकर ने 2 बार जीत दर्ज की जबकि खली ने 1 बार जीत हासिल की. यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि रिंग में दोनों की ताकत बराबर थी, लेकिन अनुभव और रणनीति के मामले में अंडरटकेर आगे रहे. ये मुकाबले आज भी WWE फैंस के बीच चर्चित हैं और उनके मैचों को बार-बार देखा जाता है.

Satyam Sengar

Recent Posts

SRH vs RCB: प्लेइंग XI में नहीं मिला था मौका, इंपैक्ट प्लेयर बनकर मैदान पर आया, फिर बेंगलुरु को जिताया

SRH vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के…

Last Updated: March 28, 2026 23:08:55 IST

‘क्या तुम्हें शर्म नहीं आती, आंतकी’,  क्लास में प्रोफेसर की आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल, वीडियो वायरल

PES University Controversy: बेंगलुरु की PES यूनिवर्सिटी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा…

Last Updated: March 28, 2026 22:37:06 IST

दहेज और पारिवारिक मामलों में नई गाइडलाइन, नहीं दर्ज होगी FIR? यूपी पुलिस को DGP ने दिया बड़ा आदेश

डीजीपी राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश पुलिस को निर्देश दिया है कि कुछ मामलों में…

Last Updated: March 28, 2026 21:48:48 IST

सार्वजनिक विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय संस्कृत लघु फिल्म प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

सूरत (गुजरात), मार्च 28: गुजरात राज्य संस्कृत बोर्ड, शिक्षा विभाग, गुजरात सरकार, गांधीनगर के मार्गदर्शन…

Last Updated: March 28, 2026 21:15:34 IST

नेट बॉलर से IPL डेब्यू का सफर… कौन हैं यूपी के अभिनंदन सिंह? विराट कोहली को 2 बार कर चुके आउट

Who Is Abhinandan Singh: आईपीएल 2026 के पहले मैच में ही आरसीबी की ओर से…

Last Updated: March 28, 2026 20:26:29 IST

सूरत की भाविका माहेश्वरी ने एशिया में लहराया भारत का परचम, रामायण और भारतीय दर्शन से जीता दिल

जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान में दिए प्रभावशाली व्याख्यान, भारतीय संस्कृति, आधुनिक जीवन मूल्यों और…

Last Updated: March 28, 2026 20:22:40 IST