Maulana Abdullah Salim: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां को लेकर मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने काफी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. जिसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने सीएम योगी और उनकी मां को लेकर विवादित बयान दिया है.
Maulana Abdullah Salim Video: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां को लेकर बिहार में रमजान के मौके पर एक जलसे के दौरान एक मौलाना ने काफी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. इस मौलाना का नाम मौलाना अब्दुल्ला सलीम बताया जा रहा है. जो बिहार, यूपी और बंगाल में काफी मशहूर हैं. बिहार में रमजान के दौरान एक जलसे में मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने सीएम योगी की मां को लेकर अपमानजनक शब्दों को इस्तेमाल किया है. जिसके बाद उत्तर प्रदेश और बिहार से लेकर पूरे देश में हिंदुओं और हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया है और मौलाना के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है.
मौलाना ने इस दौरान उत्तर प्रदेश में लागू गौकशी कानून की आलोचना भी की. सोशल मीडिया पर मौलाना का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कई विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.
मौलाना अब्दुल्ला सलीम बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल में काफी लोकप्रिय मौलाना है. उनके इस बयान से प्रतीत होता है कि उन्होंने ऐसे बयान उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य हिस्सों में कानून व्यवस्था को खराब करने के इरादे से दिए हैं. इस बयान के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश है. जिसकी वजह से बिहार और उत्तर प्रदेश में काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.
इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. इस पूरे मामले पर लोगों का कहना है कि किसी भी धार्मिक मंच से एक प्रदेश के मुख्यमंत्री की मां, जिनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं हैं. उनके खिलाफ ऐसी घृणित भाषा का इस्तेमाल करना ने केवल अपराध है, बल्कि यह समाज के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की सोची समझी साजिश लग रही है. हालांकि, इस पूरे मामले पर पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…