<

जब अर्जुन तेंदुलकर बने सारा के मेकअप आर्टिस्ट, भाई-बहन का क्यूट मूमेंट फिर इंटरनेट पर छाया; देखें VIDEO

Sara Tendulkar Viral Video: अर्जुन और सारा तेंदुलकर का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें भाई-बहन की प्यारी बॉन्डिंग झलक रही है. यह वीडियो सारा तेंदुलकर ने पिछले साल अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर उनका मेकअप करते दिखाई देते हैं.

Arjun-Sara Tendulkar: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन और बेटी सारा खूब सुर्खियों में चल रहे हैं. हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर की शादी हुई है, जिसमें उनकी छोटी बहन सारा ने अपने ग्लैमरस लुक से महफिल लूट ली. अर्जुन की शादी में सारा तेंदुलकर पिंक कलर की साड़ी परम सुंदरी लग रही थी. सारा तेंदुलकर ने अपने भाई की शादी में खूब लाइमलाइट लूटी. सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. इसी बीच सारा तेंदुलकर और अर्जुन का एक पुराना वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सारा और अर्जुन के बीच क्यूट बॉन्डिंग दिखाई देती है. दरअसल, यह वीडियो पिछले साल रक्षाबंधन के समय का है, जिसमें अर्जुन अपनी छोटी बहन सारा का मेकअप कर रहे हैं. सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया था, जो खूब वायरल हुई थी. अब एक बार फिर यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. नीचे देखें पूरा वीडियो…

अर्जुन ने किया सारा तेंदुलकर का मेकअप

साल 2025 में रक्षाबंधन के मौके पर सारा तेंदुलकर ने अपने बड़े भाई से मेकअप करवाया. सारा तेंदुलकर ने मेकअप का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) मेकअप ब्रश, लिपस्टिक से लेकर आईलाइनर तक का इस्तेमाल करके अपनी बहन सारा के चेहरे को सजाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर मेकअप में कुछ गलतियां भी करते हैं. इस पर सारा अपने भैया अर्जुन को मेकअप के टिप्स भी देती हैं. वहीं, अर्जुन तेंदुलकर अपनी पूरी कोशिश के साथ बहन का मेकअप कर रहे हैं, लेकिन उनसे कुछ न कुछ गलती हो रही है. इस वीडियो में सारा और अर्जुन के बीच प्यारी नोकझोंक भी देखने को मिली, जो इसे और भी ज्यादा मजेदार बनाती है.

अर्जुन की शादी में सारा तेंदुलकर का ग्लैमरस लुक

हाल ही में क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सानिया चंडोक से शादी रचाई. अर्जुन तेंदुलकर की शादी में देश के कई बड़े सेलिब्रिटीज और दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए. भाई अर्जुन की शादी में सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ग्लैमरस लुक में नजर आई. सारा तेंदुलकर ने बेहद प्यारी लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी, जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग. उनकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस सारा तेंदुलकर की खूबसूरती की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कर रहे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST