Live TV
Search
Home > खेल > Watch Video: सिक्सर किंग का वो बैटिंग सीक्रेट, जिसके चंद घंटो बाद Vaibhav Suryavanshi ने ठोका सबसे तेज दोहरा शतक; खुद किया खुलासा

Watch Video: सिक्सर किंग का वो बैटिंग सीक्रेट, जिसके चंद घंटो बाद Vaibhav Suryavanshi ने ठोका सबसे तेज दोहरा शतक; खुद किया खुलासा

Vaibhav Suryavanshi:पिछले 10 पारियों से वैभव के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था. ऐसे मुश्किल समय में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह से हुई करीब 30 मिनट की बातचीत की.जिसको लेकर खिलाड़ी ने खुद खुलासा किया है.

Written By:
Published: November 25, 2026 11:54:26 IST
Last Updated: November 25, 2026 11:54:26 IST

Mobile Ads 1x1

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के मैदान पर जब भी वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी करने उतरते हैं, तो उनके आत्मविश्वास में कोई कमी नजर नहीं आती. कई बार उनका आक्रामक अंदाज और बड़े शॉट खेलने की क्षमता देखकर लगता है कि वह जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास से भरे हुए हैं. लेकिन मंगलवार को यूएई के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में 53 गेंदों पर 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद वैभव ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने बताया कि इस धमाकेदार पारी से पहले वह खुद भी आत्मविश्वास की कमी और बल्लेबाजी में आ रही परेशानियों से जूझ रहे थे.

दरअसल, पिछले 10 पारियों से वैभव के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था. ऐसे मुश्किल समय में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह से हुई करीब 30 मिनट की बातचीत ने उनकी काफी मदद की. युवराज ने उन्हें बल्लेबाजी से जुड़ी कुछ अहम बातें समझाईं, जिसके बाद वैभव ने अपनी गलतियों को सुधारा और मैदान पर ऐतिहासिक पारी खेलकर सबका ध्यान खींच लिया.

युवराज सिंह से आधे घंटे तक हुई बातचीत

वैभव सूर्यवंशी ने बीसीसीआई टीवी को दिए इंटरव्यू में बताया कि मैच से एक दिन पहले उन्होंने केवल चार लोगों से बातचीत की थी. इनमें उनके पिता, बचपन के कोच मनीष ओझा, अंडर-19 टीम में उनके साथी रहे दोस्त प्रथम जचक और युवराज सिंह शामिल थे. वैभव ने बताया, “मैंने कल सिर्फ चार लोगों से बात की थी. सबसे पहले मेरे पिता, मेरे बचपन के कोच मनीष ओझा, मेरे दोस्त प्रथम जचक और चौथे युवराज सिंह थे. मेरी उनसे करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई. उन्होंने मुझे बल्लेबाजी से जुड़ी कई बातें समझाईं, क्योंकि मैं काफी परेशान था.”

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने युवराज सिंह के सामने अपनी बल्लेबाजी से जुड़ी परेशानियों को खुलकर रखा. इस पर युवराज ने उन्हें समझाया कि अगर वह शुरुआती 20 गेंदें अच्छी तरह खेल लेते हैं, तो उनका स्कोर अलग हो सकता है. इसके अलावा उन्होंने कुछ तकनीकी गलतियों की ओर भी ध्यान दिलाया, जिससे वैभव को काफी मदद मिली.

युवराज की सलाह के बाद अपनी बल्लेबाजी का वीडियो देखा

वैभव ने बताया कि युवराज सिंह से बातचीत के बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के पुराने वीडियो देखे. इस दौरान उन्हें समझ आया कि युवराज ने जिन गलतियों की ओर इशारा किया था, वह वास्तव में वही गलतियां कर रहे थे.

वैभव ने कहा, “पिछले दो मैचों और उससे पहले घरेलू मैच में भी मैं रन नहीं बना पाया था. इस वजह से मेरा ध्यान थोड़ा भटकने लगा था. मैं सोच रहा था कि आखिर मेरे साथ क्या हो रहा है. लेकिन जब मैंने युवी सर से बात की, तो उन्होंने मुझे काफी कुछ समझाया. वह मेरे आदर्श हैं और जब आप अपने आदर्श से बात करते हैं, तो उनकी हर बात ध्यान से सुनते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “बाद में जब मैंने अपनी बल्लेबाजी के वीडियो देखे, तो मुझे एहसास हुआ कि मैं वही गलतियां कर रहा था, जिनके बारे में युवराज सिंह ने बताया था. आज मैंने उन गलतियों को दोहराने से बचने की कोशिश की और उनकी बताई एक-दो बातों को मैदान पर लागू किया. इससे मुझे काफी फायदा हुआ.”

वैभव की इस मेहनत का नतीजा मैदान पर साफ दिखाई दिया. उन्होंने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन ठोक दिए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 28 छक्के निकले. उनका स्ट्राइक रेट 384.91 का रहा. इस पारी के साथ उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट के कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए.

तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलना चाहते हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. उनका आक्रामक अंदाज टी20 क्रिकेट के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है. हालांकि, युवा बल्लेबाज ने एक बार फिर साफ कर दिया कि उनका लक्ष्य केवल टी20 क्रिकेट तक सीमित नहीं है. वह टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं.

वैभव ने बताया कि टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों में वह लंबी पारी खेलने की कोशिश कर रहे थे, क्योंकि वनडे क्रिकेट में बल्लेबाज को ज्यादा समय तक क्रीज पर टिकना पड़ता है. उन दो मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 82.22 था और उन्होंने सिर्फ एक छक्का लगाया था.

उन्होंने कहा, “आईपीएल के बाद अहमदाबाद में दिए इंटरव्यू में भी मैंने कहा था कि मैं तीनों फॉर्मेट खेल सकता हूं. मैं मैच की परिस्थिति के हिसाब से अपना खेल बदल सकता हूं. मुझे अपने खेल पर इतना नियंत्रण है. पिछले दो मैचों में मैं लंबी पारी खेलने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि यह लंबा फॉर्मेट है.”

वैभव ने आगे बताया कि यूएई के खिलाफ भी उनका इरादा शुरुआत में लंबी पारी खेलने का ही था, लेकिन पिच को देखने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही है. इसके बाद उन्होंने अपनी ताकत के मुताबिक शॉट खेलने का फैसला किया.

इस तरह युवराज सिंह की सलाह और अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश ने वैभव सूर्यवंशी को एक यादगार पारी खेलने में मदद की. अब उनका लक्ष्य अपनी इसी प्रतिभा और खेल पर नियंत्रण के दम पर तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए जगह बनाना है.

MORE NEWS