<

पटना एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी का जोरदार स्वागत, सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

भारत के लिए अंडर 19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी का पटना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ. वह नीतिश कुमार से भी मिलने पहुंचे.

नई दिल्ली. पटना एयरपोर्ट पर अंडर-19 विश्व कप जीतकर लौटे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का सादगी भरा स्वागत किया गया. इस दौरान उनके फैंस और स्थानीय लोग ने उन्हें गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया. माहौल में उत्साह जरूर था, स्वागत पूरी तरह मर्यादित और शांतिपूर्ण तरीके से हुआ. वैभव के साथ इस दौरान काफी सिक्योरिटी भी थी और लोग उनके सेल्फी लेने की भी जिद करते दिखे.
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया था. उन्होंने महत्वपूर्ण मुकाबलों में संयम के साथ खेलते हुए टीम की जीत में योगदान दिया. उनकी तकनीक और आत्मविश्वास ने उन्हें टीम का भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया. फाइनल में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी. समस्तीपुर के रहने वाले वैभव के लिए यह उपलब्धि खास मायने रखती है. छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना आसान नहीं होता.  पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. नीतिश कुमार ने उन्हें इनाम के रूप में 50 लाख रुपए दिए.

फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे. सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने महज 55 गेंदों में शतक पूरा कर फाइनल का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 400 से ज्यादा का विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली और मैच जीत लिया था.

10वीं की परीक्षा छोड़ी

मैच के बाद उन्हें 10वीं का एग्जान भी देना था. उनकी पढ़ाई को लेकर भी चर्चा हुई. वैभव ने क्रिकेट शेड्यूल के चलते इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा नहीं देने का फैसला किया. उनका एडमिट कार्ड जारी हो चुका था, लेकिन टूर्नामेंट और आगे की प्रतिबद्धताओं को देखते हुए उन्होंने क्रिकेट को प्राथमिकता दी. अब वह आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलते दिखेंगे.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

हार्ट अटैक से बच जाएगी जिंदगी! अगर 30 दिन पहले दिखने वाले लक्षण पर देंगे ध्यान, नोट कर लें ये संकेत

Heart Attack Symptoms: आमतौर पर लोग हार्ट अटैक को अचानक ही मानते हैं, मगर सच्चाई…

Last Updated: April 4, 2026 09:11:14 IST

‘रब ने बना दी जोड़ी’! Sid-Kiara की केमिस्ट्री ने इवेंट में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ खास तस्वीरें!

Sid-Kiara Look 2026: सबके पसंदीदा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, और एक बार फिर से…

Last Updated: April 4, 2026 08:51:06 IST

Nashik Car Accident: एक पल में सब खत्म! नासिक कार हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां, दिल दहला देगी घटना

Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस…

Last Updated: April 4, 2026 08:44:46 IST

JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द, जानें रिजल्ट जारी की डेट

Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…

Last Updated: April 4, 2026 08:18:18 IST

LPG Cylinder Price Today 4 April: LPG के रेट में जबरदस्त ट्विस्ट! मिडिल ईस्ट संकट से सस्ता होगा सिलेंडर या बढ़ेगी टेंशन?

LPG Cylinder Price Today: इससे पहले, मार्च में गैस एजेंसी ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों…

Last Updated: April 4, 2026 08:19:13 IST

अशोक खरात MMS और 19 Minute Viral Video का लिंक ढूंढ रहे हैं? गलती से भी न खोलें, सड़क पर आ जाएंगे

19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…

Last Updated: April 4, 2026 07:37:11 IST