आईपीएल सीजन 2021 के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद वरुण चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर कितनी गंभीर नफरत का सामना करना पड़ा. यहां तक कि जान से मारने की धमकियां भी मिलीं थी. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है. आइए जानते हैं क्या हुआ था.
वरुण चक्रवर्ती को लोग दे रहे थे बद्दुआ.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) जीतने वाले भारत के हीरो वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने अपने करियर के एक परेशान करने वाले पल के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि 2021 के आईपीएल सीजन के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कितनी गंभीर नफरत का सामना करना पड़ा. यहां तक कि जान से मारने की धमकियां भी मिलीं थी. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है. आइए जानते हैं क्या हुआ था.
पांच साल पहले मई की शुरुआत में बीसीसीआई (BCCI) को आईपीएल 2021 को बीच में ही रोकना पड़ा, क्योंकि टीमों के बायो-बबल में कोविड के मामलों में अचानक तेजी हो गई थी. तब तक 29 मैच पूरे हो चुके थे, लेकिन आईपीएल को बीच में ही रोकना पड़ा था. आईपीएल 2021 का 30वां मुकाबला जो कि अहमदाबाद में केकेआर और आरसीबी के बीच होना था. यह मैच दो KKR खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद पहले ही स्थगित कर दिया गया था, जिनमें वरुण भी शामिल थे. संदीप वॉरियर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.
साहिबा बाली के यूट्यूब शो जर्नी टू जर्सी में बात करते हुए, वरुण ने बताया कि टूर्नामेंट के रुकने के बाद उन्हें कितनी तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा,” “सबसे बुरा समय तब था जब 2021 में IPL रोक दिया गया था. यह बीच में ही रुक गया क्योंकि मुझे कोविड हो गया था. मैं पहला व्यक्ति था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसलिए पूरा IPL रुक गया.”
वरुण ने आगे कहा, “लोग मुझे गालियां दे रहे थे. उस समय IPL ही एक तरीका था जिससे लोग अपना समय बिता रहे थे. वे इतने नाराज़ थे कि यह रुक गया. लोग कह रहे थे, ‘तुम मर क्यों नहीं जाते.’ हालात इतने खराब थे.” हालांकि, यूएई में सितंबर के महीने में इसे टूर्नामेंट को रिस्टार्ट किया गया था. चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए फाइनल मैच में चेन्नई ने 27 रन लिए थे. वरुण चक्रवर्ती ने उस सीजन में 17 मैच खेले थे और कुल 18 विकेट अपने नाम किए थे.
अक्सर आपने देखा होगा कि ट्रेन पकड़ने की जल्दी के कारण लोग फटाफट अपने वाहनों…
Asha Bhosle Most Controversial Song: विवाद के बावजूद आशा भोसले की अनोखी आवाज़ और गाने…
10,000 Steps Myth: बहुत से लोगों को लगता है कि दिन के 10,000 स्टेप पूरा…
Guess This Horror Series: वैसे तो बहुत सी डरावनी फिल्में है लेकिन अगर आपको सच्ची…
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया का त्याेहार लोगोंं के लिए विशेष महत्व रखता है,मान्यता…
Kanika Sharma Viral Video: इन्फ्लुएंसर कनिका शर्मा ने दूसरे धर्मममें शादी की और तबसे न…