<
Categories: मनोरंजन

‘शर्मा नहीं हटेगा…’, निकाह के बाद फूटा कनिका शर्मा का गुस्सा, ब्राह्मण की बता दी परिभाषा

Kanika Sharma Viral Video: इन्फ्लुएंसर कनिका शर्मा ने दूसरे धर्मममें शादी की और तबसे न सिर्फ वो बल्कि उनके परिवार को भी ट्रोल किया जा रहा है. इसी पर इन्फ्लुएंसर ने एक वीडियो शेयर किया है और अपने परिवार को सपोर्ट किया है.

Kanika Sharma Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कनिका शर्मा और साकिब सैफ ने अपने रिश्ते को एक नया मुकाम देते हुए शादी कर ली है. अलग-अलग धर्मों से आने वाले इस कपल ने अपने प्यार को सामाजिक बंधनों से ऊपर रखते हुए विवाह का फैसला लिया. उनकी शादी ने एक बार फिर इंटरफेथ रिलेशनशिप्स को लेकर चर्चा तेज कर दी है.

ये पहली बार नहीं है जब कनिका और साकिब चर्चा में आए हों. इससे पहले भी दोनों धार्मिक मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं और बहसों का सामना कर चुके हैं. उनके रिश्ते को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं- जहां कुछ ने सपोर्ट दिया, वहीं कई लोगों ने विरोध भी जताया.

दो परंपराओं में बंधा रिश्ता

इस कपल ने एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए दोनों रीति-रिवाजों से शादी की. पहले हिंदू परंपरा के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए गए और उसके बाद मुस्लिम रीति से निकाह भी किया गया. इस तरह दोनों ने अपनी-अपनी आस्थाओं को बनाए रखते हुए रिश्ते को मजबूती दी.

शादी के बाद जहां कुछ लोगों ने शुभकामनाएं दीं, वहीं सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी देखने को मिली. इस बार निशाना सिर्फ कनिका और साकिब ही नहीं, बल्कि कनिका के पिता भी बने. इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कनिका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पिता के प्रति सम्मान और गर्व जाहिर किया.

कनिका का भावुक संदेश

वीडियो में कनिका ने अपने पिता के बारे में बताते हुए कहा कि- मेरे पापा का बहिष्कार करने से पहले उनको जैसा बनना पड़ेगा. उन्होंने अपनी कमाई में से 20 साल तक सेवा में खर्च किया शायद इतना अभी तुमने कमाई भी नहीं होगी जितना मेरे पापा ने ब्राह्मण होने के नाते खर्च किया, मेरी मम्मी ने किसी जानवर को भूखा नहीं जाने दिया गली से कभी, मेरे भाई ने जितनी चोटे खाई है सेवा करने में कभी गिनाई नहीं, क्योंकि हम ब्राह्मण हैं इसलिए सेवा करते हैं. आपको बता दूं कि कनिका शर्मा से कभी शर्मा हटेगा नहीं, किसी की इतनी औकात नहीं है कि वो हटा सके, असली सनातनी बनो, सनातनी प्रभावशाली नहीं.. राम राम!

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST