<
Categories: मनोरंजन

राजधानी का सबसे हॉरर कांड, 3 एपिसोड में ही छूट जाएंगे पसीने, दमदार है सीरीज की रेटिंग

Guess This Horror Series: वैसे तो बहुत सी डरावनी फिल्में है लेकिन अगर आपको सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखने का शौक है तो हम आपके लिए एक सीरीज लेकर आए हैं जो आपके रोंगटे खड़ी कर देगी. इसका एक-एक सीन आपको हिला देगा. आइए जानते हैं-

Guess This Horror Series: अगर आपको डरावनी फिल्में देखने का शौक है तो ये डॉक्यूमेंट्री आपके लिए है. इसमें किसी भूत या सुपरनैचुरल एलिमेंट का सहारा नहीं लिया गया है, फिर भी इसका माहौल, आवाज और असली घटनाओं पर आधारित घटनाक्रम इसे बेहद डरावना बना देता है. ये सीरीज 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और अपने अनोखे अंदाज के कारण आज भी चर्चा में रहती है. इसका नाम है हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स.

ये डॉक्यूमेंट्री तीन एपिसोड्स में पूरी होती है और हर एपिसोड लगभग 40–45 मिनट का है. कहानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुई एक सच्ची और चौंकाने वाली घटना पर आधारित है. जैसे-जैसे आप एपिसोड्स देखते जाते हैं, उस रात की परतें खुलती जाती हैं और पूरा मामला धीरे-धीरे समझ में आने लगता है.

क्यों लगती है ये सीरीज इतनी डरावनी?

इस सीरीज की सबसे खास बात इसका ट्रीटमेंट है. इसमें असली फुटेज, जांच से जुड़े इंटरव्यू और परिवार से जुड़े लोगों की बातें दिखाई गई हैं. लेकिन जो चीज इसे सबसे ज्यादा डरावना बनाती है, वो है इसका नैरेशन और बैकग्राउंड टोन. जैसे-जैसे राज सामने आते हैं, कहानी और ज्यादा बेचैन करने लगती है. खास तौर पर वो डायरी, जिनमें इस पूरे केस से जुड़े अहम संकेत मिले थे, इस सीरीज का सबसे रहस्यमयी हिस्सा हैं.

क्या था बुराड़ी केस?

साल 2018 में दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे देश को हिला दिया. एक ही परिवार के 11 लोग अपने घर में मृत पाए गए थे. 1 जुलाई को 10 लोग फंदे से लटके मिले, जबकि एक बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर था. इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर एक ही परिवार के इतने लोग एक साथ ऐसा कदम कैसे उठा सकते हैं.

रेटिंग

इस डॉक्यूमेंट्री को लीना यादव ने डायरेक्ट किया है और इसे काफी सराहना मिली. इसे बेस्ट नॉन-फिक्शन ओरिजिनल सीरीज/स्पेशल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है. तीनों एपिसोड्स की आईएमडीबी रेटिंग अलग-अलग है, लेकिन कुल मिलाकर इसकी औसत रेटिंग 7.4 के आसपास है, जो इस तरह की डॉक्यूमेंट्री के लिए काफी मजबूत मानी जाती है.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST