<

विजय हजारे ट्रॉफी 2026: सेमीफाइनल के लिए 4 टीमें तय, कौन किससे भिड़ेगा? फाइनल की रेस हुई मजेदार

विजय हजारे ट्रॉफी 2026 अपने सबसे अहम पड़ाव पर पहुँच गई है, जिसमें कर्नाटक, विदर्भ, पंजाब और सौराष्ट्र ने क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में कौन सी टीम आमने सामने होगी.

विजय हजारे ट्रॉफी 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. कड़े मुकाबलों और शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही हैं. कर्नाटक, सौराष्ट्र, पंजाब और विदर्भ ने क्वार्टरफाइनल में जीत दर्ज कर अंतिम चार में अपनी दावेदारी मजबूत की है. कर्नाटक ने अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मुंबई जैसी मजबूत टीम को हराकर सभी का ध्यान खींचा. टीम की जीत में संतुलित बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी अहम रही. कर्नाटक की टीम इस टूर्नामेंट में अपनी गहराई और अनुभव के दम पर आगे बढ़ती नजर आई है.

सौराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली सौराष्ट्र की टीम एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में सफल रही. टीम की जीत में गेंदबाजों के साथ-साथ मध्यक्रम की जिम्मेदार बल्लेबाजी देखने को मिली. पंजाब ने क्वार्टरफाइनल में मध्य प्रदेश को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई. पंजाब की टीम इस सीजन आक्रामक क्रिकेट के लिए जानी गई है. बड़े स्कोर बनाने की क्षमता और शुरुआती विकेट लेने वाले गेंदबाज उनकी सबसे बड़ी ताकत साबित हुए हैं.

विदर्भ ने दिल्ली को रौंदा

वहीं विदर्भ ने दिल्ली को हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा. विदर्भ की जीत में गेंदबाजों का दबदबा साफ नजर आया, जिन्होंने दिल्ली की बल्लेबाजी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ के बल्लेबाजों ने संयम और आत्मविश्वास दिखाया.

सेमीफाइनल में कौन किससे भिड़ेगा?

अब सेमीफाइनल मुकाबलों में कर्नाटक का सामना विदर्भ से 15 जनवरी को होगा, जबकि पंजाब और सौराष्ट्र की टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए 16 जनवरी आमने-सामने होंगी. चारों टीमें खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं और ऐसे में आने वाले मुकाबलों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी. विजय हजारे ट्रॉफी 2026 का फाइनल किसके नाम होगा, इसका फैसला अब सेमीफाइनल की जंग में तय होगा, जहां हर गेंद और हर रन बेहद अहम साबित होने वाला है. फाइनल 18 जनवरी को बेंगलुरु में होगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

जेवरात और कैश छोड़ की सिलेंडर की चोरी, ग्रेटर नोएडा में गैस एजेंसी कर्मी बन घर में घुसे थे चोर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…

Last Updated: April 8, 2026 00:34:53 IST

Weather Update: मौसम का ‘अप्रैल फूल’ दिल्ली से असम तक बदला मौसम, झमाझम बारिश लाई ‘तबाही’

Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…

Last Updated: April 7, 2026 23:55:18 IST

Viral Video: बुमराह की खतरनाक यॉर्कर का वैभव ने निकाला ‘जुलूस’, पहली ही गेंद पर जड़ा खौफनाक छक्का!

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…

Last Updated: April 7, 2026 23:11:47 IST

Video: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पहनी पीपीई किट, 5 घंटे के बाद हटाए मधुमक्खियों के 7 छत्ते

Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…

Last Updated: April 7, 2026 22:54:42 IST