<
Categories: मनोरंजन

अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज का धमाका ‘पुष्पा’ स्टार की अगली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तहलका, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और दिग्गज डायरेक्टर लोकेश कनगराज एक बड़ी Action फिल्म के लिए साथ आ रहे है. इस Pan-India फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 में शुरू होगी. भारी-भरकम Budget और लोकेश के खास स्टाइल की वजह से यह Movie बॉक्स ऑफिस पर Blockbuster धमाका करने के लिए तैयार है.

‘पुष्पा’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अब बॉक्स ऑफिस पर एक नया धमाका करने के लिए तैयार है. अल्लू अर्जुन ने साउथ के दिग्गज डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ हाथ मिलाया है. इस जोड़ी के कोलैबोरेशन की खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है.बॉक्स ऑफिस के दो ‘दिग्गज’ एक साथ अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज का एक साथ आना भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी खबरों में से एक है. लोकेश कनगराज, जो ‘विक्रम’, ‘कैथी’, ‘लियो’ और ‘कुली’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने के लिए मशहूर है, अब अल्लू अर्जुन के साथ एक हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर फिल्म पर काम करेंगे. इस फिल्म का टेंटेटिव नाम ‘AA23’ बताया जा रहा है.

शूटिंग कब शुरू होगी? 

अल्लू अर्जुन इस साल के अंत तक अपने वर्तमान प्रोजेक्ट्स (विशेषकर एटली के साथ फिल्म) को पूरा कर लेंगे. लोकेश कनगराज के साथ इस मेगा-बजट फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है. फिल्म का प्री-प्रोडक्शन और स्क्रिप्टिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है. लोकेश कनगराज को मिली भारी फीस इस फिल्म की चर्चा केवल इसके कलाकारों की वजह से ही नहीं, बल्कि भारी-भरकम बजट के कारण भी हो रही है. खबरों के अनुसार, इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए लोकेश कनगराज को करीब 75 करोड़ रुपये की मोटी फीस ऑफर की गई है. अगर ऐसा होता है, तो यह किसी भी डायरेक्टर के लिए अब तक की सबसे बड़ी डील्स में से एक होगी.

मैत्री मूवी मेकर्स करेंगे निर्माण फिल्म का निर्माण ‘पुष्पा’ फेम प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स (Mythri Movie Makers) के बैनर तले किया जाएगा. यह एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होगा जिसे न केवल तेलुगु और तमिल, बल्कि हिंदी और अन्य भाषाओं में भी बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म में लेटेस्ट VFX और हॉलीवुड स्तर के एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. फैंस की उत्सुकता अल्लू अर्जुन के फैंस ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद उनके अगले कदम का इंतजार कर रहे थे. लोकेश कनगराज के साथ उनकी जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर अभी से ट्रेंड शुरू हो गए है.  फैंस का मानना है कि ‘लोकी’ का डार्क और इंटेंस स्टाइल अल्लू अर्जुन के स्वैग के साथ मिलकर सिनेमाघरों में आग लगा देगा. 

Mansi Sharma

Recent Posts

जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत, मुरी में रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

Devpalik Gupta Death: जन सुराज पार्टी से जुड़े डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत…

Last Updated: October 27, 2026 18:49:55 IST

Glen phillips fielding: छक्का रोकने के लिए हवा में उड़ गए ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा भी रह गए हैरान!

Glen phillips fielding: ग्लेन फिलिप्स ने अपनी फुर्तीली फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा. पहले उन्होंने…

Last Updated: October 27, 2026 18:49:07 IST

India vs New Zealand: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 3 मैचों में 139 रन देकर लिया सिर्फ 1 विकेट

Bhuvneshwar Kumar Bowling Performance: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों…

Last Updated: October 27, 2026 18:36:27 IST

इमरान खान को 2 नवंबर तक भारत छोड़ने से राहत, हाईकोर्ट ने FRRO के नोटिस पर लगाई रोक

Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. 28…

Last Updated: October 27, 2026 18:21:21 IST

Katihar viral video: कटिहार की सिफत खातून और सूरज सोनी ने घर से भागकर की शादी, वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

Katihar viral video: बिहार के कटिहार जिले के मूसापुर की सिफत खातून और सूरज सोनी…

Last Updated: October 27, 2026 18:09:20 IST

Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 28 October 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक…

Last Updated: October 27, 2026 18:01:12 IST