<

Vijay Hazare Trophy Semifinal: कर्नाटक को हराकर फाइनल में पहुंची ये टीम, अमन ने ठोकी सेंचुरी, नायर-पड्डिकल का दिल टूटा

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक की टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मयंक अग्रवाल की कप्तानी में टीम को हार का सामना करना पड़ा. विदर्भ ने जीत के साथ फाइनल में एंट्री कर ली.

Vijay Hazare Semifinal: विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक की टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मयंक अग्रवाल की कप्तानी में कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनपर भारी पड़ गया. कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और विदर्भ को 281 रन का लक्ष्य दिया. कर्नाटक ने इस स्कोर के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. इस तरह विदर्भ ने पहला सेमीफाइनल जीतकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है.
ओपनर मयंक अग्रवाल सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि देवदत्त पडिक्कल भी केवल 4 रन ही जोड़ सके. शुरुआती झटकों के बाद कर्नाटक का स्कोर दबाव में आ गया. इसके बाद कप्तान करुण नायर ने मोर्चा संभाला और बेहद जिम्मेदारी भरी पारी खेली. उन्होंने 90 गेंदों में 76 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल था. नायर ने पारी को संभालते हुए रन गति बनाए रखी. उनके साथ श्रीजित कृष्णन ने भी उपयोगी योगदान दिया और 53 गेंदों में 54 रन बनाकर मध्यक्रम को मजबूती दी.
निचले क्रम में ध्रुव प्रभाकर ने 33 गेंदों में 28 रन जोड़कर स्कोर को आगे बढ़ाया, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. आखिरी ओवरों में विकेट तेजी से गिरे, जिससे कर्नाटक बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका. उनकी टीम 280 रन ही बना सकी. विदर्भ की ओर से गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही. दर्शन नालकांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके.

अमन मोखडे ने ठोकी सेंचुरी

अब चेज करने की पारी विदर्भ की आई. विदर्भ ने 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. विदर्भ के लिए ओपनिंग करने उतरे अमन मोकडे ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 122 गेंदों में 138 रन ठोके. अमन के अलावा अथर्व तैदे 6, ध्रुव सोरे 47 और रविकुमार समर्थ ने 67 रन की बेहतरीन पारी खेली. विदर्भ की शानदार बल्लेबाजी के सामने कर्नाटक की गेंदबाजी फीकी पड़ गई और उन्होंने यह मैच गंवा दिया. अभिलाष शेट्ठी ने कुल 3 विकेट लिए. इस तरह कर्नाटक फाइनल में जगह बनाने से चूक गया.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST