<
Categories: खेल

Virat Kohli: विराट कोहली लगाएंगे शतकों की हैट्रिक… 7 साल पहले कर चुके यह कारनामा, अब बाबर आजम का तोड़ेंगे घमंड!

Virat Kohli New Record: विराट कोहली के पास तीसरे वनडे में शतक लगाकर 7 साल पुराने इतिहास को दोहराने का मौका है. कोहली ने 2018 में लगातार 3 शतक लगाए थ, अब एक बार फिर उनके पास शतकों की हैट्रिक लगाने का अवसर है.

Virat Kohli New ODI Record: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली ने 2 मैचों में लगातार 2 शतक लगा दिए हैं. अब उनके पास इस वनडे सीरीज में लगातार तीन शतक लगाने का सुनहरा अवसर है. उनकी फॉर्म को देखकर लग रहा है कि तीसरे वनडे में शतक लगाना कोहली के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा. विराट कोहली अगर फॉर्म में हों, तो वे दुनिया के किसी भी गेंदबाजी अटैक के सामने खुद को साबित कर सकते हैं.

अगर वह तीसरे वनडे में शतक लगाते हैं, तो दूसरी बार ऐसा होगा जब वे शतकों की हैट्रिक पूरी करेंगे. विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक सिर्फ एक बार शतकों की हैट्रिक लगाई है. उन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये कारनामा किया था. अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाते हैं, तो 7 साल बाद फिर से वे यह कारनामा करेंगे.

बाबर आजम का टूटेगा घमंड

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में 120 गेंदों पर 135 रन की पारी खेली. इसके बाद रायपुर वनडे में 93 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली. अब तीसरा वनडे मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. अगर विराट कोहली एक बार इतिहास को दोहराते हुए शतकों की हैट्रिक लगाते हैं, वे पाकिस्तान के बाबर आजम का घमंड तोड़ेंगे. दरअसल, अभी तक कई बल्लेबाजों ने शतकों की हैट्रिक लगाई है, लेकिन बाबर आजम इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2 बार यह कारनामा किया है. बाबर ने पहली बार साल 2016 में और दूसरी बार साल 2022 में वनडे में शतकों की हैट्रिक लगाई थी.

विशाखापत्तनम में खेला जाएगा तीसरा वनडे

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 6 दिसंबर को तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा. ये मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर विराट कोहली ने का वनडे रिकॉर्ड काफी ज्यादा अच्छा है. उन्होंने अभी तक 7 मैच इस मैदान पर खेले हैं, जिसमें 97.83 की शानदार औसत से 587 रन बनाए हैं. इस मैदान पर विराट कोहली के नाम 3 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं. इस मैदान पर उनका सबसे बड़ा स्कोर 157 नाबाद रहा है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था. 6 दिसंबर को विराट कोहली इसी पारी को दोहराना चाहेंगे. बता दें कि विराट कोहली इसी मैदान पर एक बार 99 रन की पारी पर आउट हुए थे. उनके आंकड़ों से पता चलता है कि वे विशाखापत्तनम का मैदान उन्हें काफी ज्यादा पसंद है.

दांव पर लगी है सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. 6 दिसंबर को सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें अपना जोर लगाएंगी. पिछले वनडे मैच में भारत की ओर से विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाए थे. इसके बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST