<

विराट कोहली के संन्यास के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? ये दो बल्लेबाज हैं प्रबल दावेदार!

विराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 का अगला दावेदार कौन? पूर्व दिग्गज वसीम जाफर ने एक ऐसे होनहार बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज का नाम आगे कर दिया है, जिसकी काबिलियत ने सबको प्रभावित किया है. जानिए कौन है यह खिलाड़ी और क्यों 2027 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के लिए नंबर-3 की पहेली सुलझती नजर आ रही है.

विराट कोहली भारतीय वनडे टीम में फिलहाल नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. हालांकि, टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद अब वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. सालों से नंबर 3 पर खेलते हुए उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और उन्हें ‘चेस मास्टर’ का टैग भी मिला है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि कोहली के संन्यास के बाद वनडे में नंबर 3 की जिम्मेदारी कौन संभालेगा. पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने इस पर अपनी राय रखी है.

वसीम जाफर ने बताया किसका नाम?

वसीम जाफर का मानना है कि विराट कोहली के संन्यास के बाद वनडे में तिलकम वर्मा को नंबर 3 पर मौका मिलना चाहिए. जाफर ने तिलक की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस युवा बल्लेबाज में जबरदस्त प्रतिभा है. उन्होंने याद दिलाया कि तिलक ने पहले नंबर 3 पर शतक जड़ा था, लेकिन बाद में टीम की जरूरत के हिसाब से नंबर 5 और 6 पर भी खुद को बहुत अच्छे से ढाला.

जाफर के मुताबिक, रोहित शर्मा के संन्यास के बाद यशस्वी जायसवाल ओपनिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जबकि विराट की जगह नंबर 3 के लिए तिलक वर्मा सबसे सही विकल्प हैं. लगभग 55 के फर्स्ट क्लास बैटिंग एवरेज के साथ तिलक तीनों फॉर्मेट में फिट बैठने की काबिलियत रखते हैं.

2027 का वर्ल्ड कप होगा विराट का आखिरी टूर्नामेंट

वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में विराट कोहली ने साफ किया कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा. उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान इस वर्ल्ड कप में अपना 100% देने पर है. टीम को चैंपियन बनाना ही उनका इकलौता मकसद है और इसके लिए वे हर मुमकिन कोशिश करने को तैयार हैं.

दौड़ में ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल

तिलक वर्मा के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ भी वनडे में नंबर 3 के लिए एक मजबूत दावेदार हो सकते हैं. जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हैं. टीम में कड़े मुकाबले की वजह से उन्हें लगातार खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऋतुराज ने शानदार खेल दिखाया. उन्होंने आखिरी मैच में हाफ सेंचुरी लगाई, जबकि पहले दो मैचों में वह नॉटआउट रहे.

ऋतुराज ने अब तक भारत के लिए 12 वनडे मैचों की 11 पारियों में 36.56 की औसत से 329 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST

Kasab age dispute: मैं 17 साल का हूं…कसाब के इस दावे ने मचाई थी हलचल, फिर ऐसे सामने आई उसकी असली उम्र

Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…

Last Updated: October 5, 2026 16:32:12 IST

Flight Ticket Price Hike: छठ-दीवाली पर फ्लाइट से घर जा रहे हैं? तो हो जाइए तैयार, अब लगेगा 10000 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज

Flight Ticket Price Hike: दिवाली-छठ से पहले इंडिगो ने यात्रियों को झटका दिया. ATF महंगा…

Last Updated: October 5, 2026 16:02:56 IST