Flight Ticket Price Hike: दिवाली-छठ से पहले इंडिगो ने यात्रियों को झटका दिया. ATF महंगा होने से फ्यूल सरचार्ज 350 रुपये तक बढ़ा, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकट महंगे हुए.
घरेलू उड़ानों पर कितना बढ़ा चार्ज?
Flight Ticket Price Hike: दिवाली और छठ से पहले घर जाने वालों के लिए बुरी खबर है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने हवाई टिकट महंगे कर दिए हैं. कंपनी ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है, जिसके बाद अब आपको टिकट के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे. त्योहार के समय में ये बढ़ोतरी यात्रियों की जेब पर भारी पड़ेगी.
इंडिगो ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज 100 से 350 रुपये तक बढ़ा दिया है. ये बढ़ोतरी दूरी के हिसाब से होगी. मतलब, जितनी लंबी दूरी, उतना ज्यादा चार्ज लगेगा. नई दरें 6 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं.
सिर्फ घरेलू ही नहीं, विदेश जाने वाली फ्लाइट्स पर भी असर पड़ेगा. इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज रूट और दूरी के हिसाब से तय होगा. ऐसे में विदेश घूमने या बिजनेस ट्रिप पर जाने वालों को भी अब ज्यादा किराया देना होगा.
IndiGo has announced a fresh recalibration of fuel charges across its domestic and international routes, effective for all new bookings made after 0001 hours on October 06, 2026. The airline stated that a sustained rise in Aviation Turbine Fuel (ATF) prices, including a recent month-on-month surge exceeding 14%, has forced a revision of its operational cost structure to offset the volatile fuel market environment. IndiGo expressed regret over the additional financial strain on its passengers but emphasized that the adjustment is a relatively modest approach to counter volatile global fuel prices.
— ANI (@ANI) October 5, 2026
इंडिगो के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जंग की वजह से कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं. पिछले एक महीने में ही जेट फ्यूल 14% से ज्यादा महंगा हुआ है और 10 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है. एयरलाइन का सबसे बड़ा खर्च ही फ्यूल होता है, इसलिए दाम बढ़ाने पड़े.
हर साल दिवाली और छठ पर लाखों लोग फ्लाइट से घर जाते हैं. ऐसे में टिकट महंगा होने से लोगों को परेशानी होगी. ट्रैवल एक्सपर्ट्स का कहना है कि मांग ज्यादा होने से आने वाले दिनों में टिकट के दाम और भी बढ़ सकते हैं.
Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…
विराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 का अगला दावेदार कौन? पूर्व दिग्गज वसीम जाफर…
OPPO New Smartphones: Oppo ने अपने दो नए स्मार्टफोन भारत में पेश कर दिए हैं.…
Flipkart Big Billion Days 2026: बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान, आमतौर पर स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स,…
Rewa Viral Video: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में घायल युवक से मारपीट का वीडियो…
Indira Ekadashi 2026: इंदिरा एकादशी का व्रत 06 अक्तूबर को रखा जाएगा. अगर आप भी…