<

हर अवॉर्ड मां के नाम… विराट कोहली के इमोशनल बयान ने जीता फैंस का दिल, POTM को लेकर क्या कहा?

Virat Kohli POTM Award: विराट कोहली ने भारत-न्यूजीलैंड के पहले मुकाबले में शानदार 93 रनों की पारी खेली. इस प्रदर्शन के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस दौरान कोहली ने खुलासा किया कि वह अपने अवॉर्ड को कहां पर रखते हैं.

Virat Kohli POTM Award: भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने जिस फॉर्म के साथ पिछले साल के अंत किया था, उसी के साथ नए साल का आगाज किया है. 11 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. भारतीय टीम की जीत में विराट कोहली ने अहम रोल निभाया, जिन्होंने 301 का टारगेट चेज करते हुए 93 रन बनाए. इस दौरान कोहली अपने 85वें इंटरनेशनल शतक से चूक गए, लेकिन टीम की जीत की राह पर पहुंचा दिया. कोहली के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) चुना गया.

उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 45वीं बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया. वैसे तो विराट कोहली ने अपने शानदार क्रिकेट करियर में अभी तक अनगिनत ट्रॉफियां जीती हैं. POTM का अवॉर्ड जीतने के बाद विराट कोहली से पूछा गया कि वह इतनी सारी ट्रॉफियां का क्या करते हैं? इन ट्रॉफियों को वो कहां रखते हैं? इस पर विराट ने इमोशनल कर देने वाला जवाब दिया, जिसने सभी फैंस का दिल जीत लिया.

विराट कोहली ने दिया इमोशनल जवाब

पहले वनडे में भारत की जीत के बाद विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के लिए बुलाया गया. इसी दौरान कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कोहली से सवाल किया कि क्या आपको मालूम है कि आपने कितने अवॉर्ड जीते हैं. इस पर विराट कहते हैं, ‘मुझे कोई आइडिया नहीं है.’  फिर हर्षा भोगले ने कहा कि आपने 45 अवॉर्ड (सिर्फ वनडे) जीते, इनके लिए एक अलग कमरा चाहिए होगा. इस पर विराट कोहली ने जवाब दिया कि वह इन इन्हें अपने पास नहीं रखते हैं. कोहली ने बताया कि वह अपने अवॉर्ड को गुरुग्राम में अपनी मां के भेज देते हैं. उन्हें ट्रॉफी संभालकर रखना अच्छा लगता है.

कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत-न्यूजीलैंड के पहले वनडे मैच में विराट कोहली अपने 85वें इंटरनेशनल शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए. दरअसल, विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया. अब कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इस मामले में कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

भारत ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त

रविवार को बीसीए स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 300 रन बनाए. इसके बाद भारतीय टीम 301 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी. भारत ने 6 विकेट खोकर 49 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की पारी खेली, जबकि उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 16:07:28 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST