<
Categories: खेल

अगर बारिश की भेंट चढ़ गया WTC Final 2025, तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? नियम जानकर फैंस को लग जाएगा धक्का

WTC Final 2025 Australia vs South Africa: अगर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला यह फाइनल बारिश की वजह से धुल जाता है तो ICC के नियमों के मुताबिक WTC ट्रॉफी किसे मिलेगी, आइए जानते हैं।

India News (इंडिया न्यूज), WTC Final 2025 Australia vs South Africa: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका  के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया इस ICC टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन है। पिछले WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार WTC फाइनल में पहुंची है। अगर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला यह फाइनल बारिश की वजह से धुल जाता है तो ICC के नियमों के मुताबिक WTC ट्रॉफी किसे मिलेगी, आइए जानते हैं।

अगर WTC फाइनल में बारिश हुई तो?

WTC फाइनल 11 जून से 15 जून के बीच खेला जाएगा। यह मैच लॉर्ड्स मैदान पर होगा। इंग्लैंड के इस मैदान पर गर्मी के मौसम में कभी भी बारिश हो जाती है। इस वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर फाइनल मैच के दिन बारिश हुई तो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में से कौन सी टीम यह ट्रॉफी जीतेगी। आईसीसी के नियमों के मुताबिक अगर बारिश या किसी अन्य कारण से यह मैच ड्रा होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। इसका मतलब है कि दोनों टीमें ट्रॉफी की हकदार होंगी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से चीन उठाना चाह रहा है बड़ा फायदा…भारत के इस दोस्त को दे रहा है बंपर डील, जाने क्या है मामला?

क्या WTC फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे है?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए 16 जून को रिजर्व किया गया है। अगर बारिश या किसी अन्य कारण से पांच दिन तक खेल बाधित रहता है तो मैच 16 जून को भी होगा। अगर इस दिन भी मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो दोनों टीमों को इस चैंपियनशिप का विजेता घोषित कर दिया जाएगा। वहीं, यह छठा दिन मैच के नतीजे के लिए नहीं है, यह सिर्फ उस समय के लिए है जब बारिश होती है और इसकी वजह से मैच रुक जाता है और खराब मौसम की वजह से पूरा मैच नहीं खेला जा सकता है तो सिर्फ रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से चीन उठाना चाह रहा है बड़ा फायदा…भारत के इस दोस्त को दे रहा है बंपर डील, जाने क्या है मामला?

Recent Posts

ऊना के बगीचे में बच्ची के साथ दरिंदगी, रस्सियों से जकड़कर डंडों से पीटने का वीडियो वायरल, देखें बच्चे की तड़प!

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां…

Last Updated: April 6, 2026 10:25:15 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 10:19:22 IST

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST

CBSE Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर कब होगा जारी? DigiLocker के जरिए कर पाएंगे चेक

CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के…

Last Updated: April 6, 2026 10:16:10 IST

LPG-PNG Gas Price Today 6 April: एलपीजी-पीएनजी के दाम पर ग्लोबल असर! मिडिल ईस्ट संकट से राहत या महंगाई का झटका?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 6, 2026 10:09:03 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की कीमतों में उलटफेर! हिमाचल में मुनाफा या जेब पर वार?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 6, 2026 10:08:23 IST