हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां एक व्यक्ति ने अपने बगीचे से मात्र एक अमरूद तोड़ने के आरोप में एक छोटी बच्ची को पकड़ लिया, उस व्यक्ति ने ना केवल बच्ची को रस्सियों से बांधा, बल्कि उसे बेरहमी से पीटा भी वीडियो में बच्ची को डर और दर्द से बिलखते देखा जा सकता है, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस 'दरिंदगी' के खिलाफ ऊना पुलिस से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
Una Himachal Pradesh Child Beating Case: यह मामला सीधे तौर पर बाल अधिकारों के हनन और गंभीर शारीरिक उत्पीड़न का है, पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, ऐसे मामलों में जमानत मिलना मुश्किल होता है और कड़ी सजा का प्रावधान है विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटना से बच्ची के मन पर गहरा असर पड़ा होगा, वह लंबे समय तक पुरुषों या अकेले बाहर जाने से डर सकती है उसे उचित काउंसलिंग की आवश्यकता है, यह घटना एक चेतावनी है कि हमें अपने आसपास बच्चों के खिलाफ होने वाली छोटी सी भी हिंसा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, ऊना पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और इस मामले को फास्ट-ट्रैक मोड में लिया जाएगा।
Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…
परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…
कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…
Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…
Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…