<

कौन हैं Ben Mayes? U19 वर्ल्ड कप में बदला इंग्लैंड क्रिकेट का इतिहास, बना दिया ये रिकॉर्ड

Who Is Ben Mayes: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज बेन मेयस ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. वह इंग्लैंड की ओर से अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

Who Is Ben Mayes: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप (ICC U19 World Cup) 2026 में इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर बेन मेयस (Ben Mayes) ने इतिहास रच दिया है. 21 जनवरी को टूर्नामेंट के 19वां मुकाबला इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लिश बल्लेबाज बेन मेयस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड अंडर-19 टीम की ओर से U19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने स्कॉटलैंड अंडर-19 के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 117 गेंदों पर 191 रन बनाया. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 65 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इससे पहले किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 65 या उससे कम गेंदों में शतक पूरा नहीं किया था. अब बेन मेयस ने इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. जानें कौन हैं बेन मेयस…

बाउंड्री से बटोरे 120 रन

बेन मेयस ने स्कॉटलैंड अंडर-19 के खिलाफ 117 गेंदों पर 191 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.24 का रहा. बेन मेयस ने अपनी पारी के दौरान 18 चौके और 8 लंबे छक्के लगाए. इसका मतलब है बेन मेयस ने सिर्फ बाउंड्री से 120 रन बटोरे. हालांकि वह दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 9 रनों से चूक गए.

कौन हैं बेन मेयस?

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज बेन मेयस (Ben Mayes) अंडर-19 टीम के बल्लेबाज हैं. उनका जन्म 21 नवंबर 2007 को हुआ था. फिलहाल उनकी उम्र 18 साल 61 दिन है. दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज मेयस राइट आर्म मीडियम पेसर हैं. वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं.

बेन मेयस का क्रिकेट करियर

बेन मेयस के क्रिकेट करियर की बात करें, तो मेयस ने अभी तक इंग्लैंड के लिए 11 लिस्ट ए और 3 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान लिस्ट-ए की 9 पारियों में बेन मेयस ने 32.85 की औसत 230 रन बनाए हैं, जबकि टी20 में 3 पारियों में 9.50 की औसत से 19 रन बनाए हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट में बेन मेयस के नाम दो अर्धशतक भी दर्ज हैं.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST