<

कौन हैं लक्ष्मण शिवरामकृष्णन? जिन्होंने BCCI पर लगाया रंगभेद का आरोप, कमेंट्री छोड़ने के बाद छलका दर्द

Who Is Laxman Sivaramakrishnan: भारत के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कमेंट्री से संन्यास लेने का फैसला किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का कहना है कि पिछले 23 सालों से कमेंट्री पैनल में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है. ऐसे में उनके बयान से क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है. जानें कौन हैं लक्ष्मण शिवरामकृष्णन...

Who Is Laxman Sivaramakrishnan: भारत के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने शुक्रवार (20 मार्च) को कमेंट्री से रिटायरमेंट लेने का एलान कर दिया. उन्होंने इस फैसले के पीछे चौंकाने वाली वजह बताई, जिससे भारतीय क्रिकेट में बवाल मच गया. दरअसल, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन लंबे समय से बीसीसीआई के लिए कमेंट्री कर रहे हैं. अब अचानक से उन्होंने बीसीसीआई पर रंगभेद का आरोप लगाकर कमेंट्री छोड़ने का एलान कर दिया है. उनका कहना है कि टॉस और पोस्ट मैच प्रजेंटेशन से उन्हें दूर रखा जाता है, जबकि नए कमेंटेटर को इन सभी चीजों के लिए मौका दिया जाता है. शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मैं बीसीसीआई के लिए कमेंट्री से रिटायर हो रहा हूं. मुझे 23 सालों से टॉस और प्रजेंटेशन के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया, जबकि नए लोग आकर पिच रिपोर्ट, टॉस प्रजेंटेशन की भूमिका निभा रहे हैं. (रवि शास्त्री) जब कोच थे, तब भी ऐसा हो रहा था. ऐसे में आपको क्या लगता है कि क्या कारण हो सकता है.’ पूर्व दिग्गज के इस बयान से क्रिकेट जगत में खलबली मची हुई है.

कौन हैं लक्ष्मण शिवरामकृष्णन?

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर हैं. 80 के दशक में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अपनी जादुई स्पिन गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने घरेलू क्रिकेट के एक मैच में सिर्फ 2 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे, जिसके बाद सभी लोगों को ध्यान उन पर गया. इसके बाद भारतीय टीम में उन्हें मौका दिया गया. साल 1983 में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. भारतीय टीम के खिलाड़ी उन्हें प्यार से शिवा कहकर बुलाते थे. फिर साल 1984 में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन के करियर में सबसे यादगार पल आया. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक ही टेस्ट में 12 विकेट लिए, जिससे भारत ने अंग्रेजों को बुरी तरह हरा दिया. सिर्फ इतना ही नहीं, अगले साल यानी 1985 में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए और भारत को चैंपियन बनाया.

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का करियर

पूर्व दिग्गज स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा. उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 9 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 26 विकेट चटकाए. इसके अलावा शिवरामकृष्णन ने वनडे क्रिकेट में कुल 16 मुकाबले खेले, जिसमें 15 विकेट अपने नाम किए.

क्रिकेट छोड़ शुरू की कमेंट्री

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने साल 1987 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का एलान कर दिया. इसके बाद वे कमेंट्री से जुड़े. पिछले 23 सालों लक्ष्मण शिवरामकृष्णन बीसीसीआई के कमेंट्री पैनल का हिस्सा रहे. उनके पास खेल की तकनीकी जानकारी से लेकर बारीकी समझ है, जो उन्हें बाकी कमेंटेटरों से अलग बनाती है. हालांकि अब उन्होंने कमेंट्री छोड़ने का भी एलान कर दिया है. लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का कहना है कि पिछले 23 सालों से उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है. उनका कहना है बीसीसीआई ने जानबूझकर उन्हें टॉस और पोस्ट मैच प्रजेंटेशन से दूर रखा है. उन्होंने इशारों में बताया कि उनके साथ रंगभेद किया गया है. उनके इस बयान को लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई है. हालांकि अभी तक इस पर बीसीसीआई की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

सफेद या भूरे… कौन सा अंडा सबसे बेहतर? दोनों की कीमत क्यों होती है अलग, किससे कितनी मिलेगी पौष्टिकता

Brown Eggs or White Eggs: सेहतमंद रहने के लिए अंडों का सेवन फायदेमंद है. इसलिए…

Last Updated: April 10, 2026 19:25:16 IST

Nalanda Rape Case: नालंदा में पिस्तौल की नोंक रेप, लड़की ने की आत्महत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा- कमरे में दोनों एकसाथ…

Nalanda Rape News: बिहार के नालंदा में पिस्तौल की नोंक पर रेप और फिर आत्महत्या…

Last Updated: April 10, 2026 19:24:51 IST

गार्ड बना जल्लाद! 5 साल के बच्चे का किया रेप, फिर प्राइवेट पार्ट पर…; शराब पीकर की वारदात

Jehanabad Crime News: बिहार से इंसानियत शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां…

Last Updated: April 10, 2026 19:06:45 IST

Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें घर से बाबा बर्फानी गुफा तक का पूरा खर्च और जरूरी बातें!

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं।…

Last Updated: April 10, 2026 19:04:14 IST

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन किया ये खास दान, तो पलट सकती है तकदीर! प्रेमानंद महाराज ने बताया उपाय

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन दान का विशेष महत्व होता है.इस दिन लोग…

Last Updated: April 10, 2026 19:02:52 IST

WhatsApp: क्या आपका डेटा सुरक्षित है? Elon Musk और Telegram CEO के बयान से हड़कंप, प्राइवेसी विवाद

WhatsApp Data: WhatsApp की प्राइवेसी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच, Elon Musk और…

Last Updated: April 10, 2026 19:03:11 IST