Brown Eggs or White Eggs: सेहतमंद रहने के लिए अंडों का सेवन फायदेमंद है. इसलिए जिम के बाहर निकलते ही लोग अंडों का सेवन शुरू कर देते हैं. लेकिन, कौन से अंडे खाएं... यह कंफ्यूजन लोगों के दिमाग में अक्सर बना रहता है. बता दें कि, आजकल बाजार में सफेद और ब्राउन दो तरह के अंडे आ रहे हैं. दोनों की कीमत भी अलग है. इस बारे में को बता रही हैं डाइटिशियन खुशबू शर्मा-
जानिए, सफेद या भूरे... कौन से अंडे खाना ज्यादा फायदेमंद. (Canva)
Brown Eggs or White Eggs: सेहतमंद रहने के लिए अंडों का सेवन फायदेमंद है. यह हड्डियों की सेहत के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है. इसीलिए जिम के बाहर निकलते ही लोग अंडों का सेवन शुरू कर देते हैं. लेकिन, कौन से अंडे खाएं… यह कंफ्यूजन लोगों के दिमाग में अक्सर बना रहता है. बता दें कि, आजकल बाजार में सफेद और ब्राउन दो तरह के अंडे आ रहे हैं. दोनों की कीमत भी अलग है. ऐसे में दोनों की पौष्टिकता को भी अलग-अलग आंका जा रहा है. लेकिन, असलियत क्या है इसका भ्रम आपको जरूर दूर कर लेना चाहिए. अगर आप भी इसी को सच मानते आ रहे हैं, तो आपको बता दूं कि, अंडा ऐसी चीज है, जिसमें हर तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं. इसलिए इसे संपूर्ण पोषक का खजाना माना जाता है. रही बात, व्हाइट और ब्राउन अंडे की तो एक्सपर्ट से जान लीजिए. अब सवाल है कि आखिर, व्हाइट या ब्राउन कौन सा अंडा बेहतर है? दोनों की कीमतों में अंतर क्यों? किस Egg से कितनी पौष्टिकता मिलेगी? इस बारे में को बता रही हैं डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा-
डाइटिशियन के मुताबिक, अंडे प्रोटीन, विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर होते हैं. रही बात ब्राउन अंडा और सफेद अंडा में अंतर की. तो बता दें दोनों अंडों में कोई खास अंतर नहीं होता है. प्रोटीन और मिनरल दोनों में सेम होते हैं. लेकिन, जो मुर्गियां खुले में घूमती हैं उनके अंडों में विटामिन डी अधिक होता है. क्योंकि उनको फॉर्म में रहने वाली मुर्गियों की तुलना में सनलाइट अधिक मिलती है.
सफेद और भूरे अंडों को देखकर सवाल उठता है कि अंडे अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं. क्या ये दोनों को अलग-अलग मुर्गी के होते हैं? इस पर एक्सपर्ट कहती हैं कि, व्हाइट और ब्राउन अंडा दोनों को देने वाली मुर्गियों के ब्रीड में अंतर है. जो मुर्गी सफेद अंडे देती है उसके पंख आमतौर पर सफेद रंग के होते हैं और उसकी कान की झिल्ली भी सफेद रंग की होती है. वहीं, जो मुर्गियां लाल रंग की होती है यानी जिसके पंख और ईयरलोब्स लाल रंग के होते हैं, वे ब्राउन अंडे देती है.
आपने देखा होगा कि, बाजार में भूरे अंडे सफेद अंडे से महंगे मिलते हैं. एक्सपर्ट की मानें तो, ब्राउन अंडे महंगे होने के दो कारण हैं. पहला यह कि ब्राउन अंडे बाजार में कम मिलते हैं. इसलिए बाजार में उनकी कीमत ज्यादा है. दूसरा, जो मुर्गियां ब्राउन अंडे देती हैं उनको ज्यादा खाना खिलाना पड़ता है. इसलिए प्राइज को अधिक होगी ही.
दोनों अंडों में कोई खास अंतर नहीं होता है. पर हां… साइज मेटर जरूर करता है. एक अंडे में चाहे वह ब्राउन हो या सफेद, जो नॉर्मल से बड़े अंडे होते हैं उनमें 90 कैलोरी होता है और 8 ग्राम प्रोटीन होता है. वहीं, जो नॉर्मल अंडे होते हैं उनमें 60 कैलोरी होती है और 6 ग्राम प्रोटीन होता है.
डाइटिशियन की मानें तो, कुछ लोग सोचते हैं कि ब्राउन अंडे में ज्यादा पौष्टिकता होती है लेकिन यह मिथ के सिवा कुछ नहीं है. अंडे में कितनी पौष्टिकता होगी यह अंडे के कलर पर नहीं बल्कि मुर्गियों की डाइट पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए अगर मुर्गियों की डाइट में घास, अलसी के बीज आदि ज्यादा हैं तो इसमें बनने वाले अंडे में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी ज्यादा होंगे.
Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…
Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…
Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…
Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…
गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…
दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…