Naman Dhir Debut: पंजाब के 26 साल के क्रिकेटर नमन धीर ने रविवार, 27 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे में उन्हें भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने नमन को उनकी पहली इंडिया कैप सौंपी.
IPL में मुंबई इंडियंस के लिए दिखाया दम
नमन धीर 2024 से इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. IPL में उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाई है. अब तक 37 IPL मैचों में नमन ने 710 रन बनाए हैं. 2026 के IPL सीजन में भी उन्हें मुंबई की टीम ने सभी 14 मुकाबलों में मौका दिया. इस दौरान उन्होंने 318 रन बनाए. उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और उन्हें पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली.
4 लिस्ट A मैचों में 351 रन
भारत के लिए डेब्यू करने से पहले नमन ने 14 लिस्ट A मैच खेले थे. 11 पारियों में उनके नाम 351 रन हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन है. इसके अलावा उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में 7 विकेट भी लिए हैं. नमन ने अब तक 20 फर्स्ट-क्लास और 61 टी20 मैच भी खेले हैं. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनके नाम 669 रन और 17 विकेट हैं, जबकि टी20 क्रिकेट में वह 1,222 रन बना चुके हैं.
शेर-ए-पंजाब लीग में मचाया तहलका
नमन का हालिया प्रदर्शन उनके चयन की सबसे बड़ी वजहों में से एक रहा. शेर-ए-पंजाब T20 लीग के पहले सीजन में उन्होंने अमृतसर सूरमास के लिए 10 मैचों में 655 रन बनाए. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 72.78 और स्ट्राइक रेट 217.61 रहा. 8 सितंबर को मोहाली किंग्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों में 173 रन की तूफानी पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI Weather Report: ये चीज बिगाड़ सकती है भारत का खेल, जानें तिरुवनंतपुरम के मौसम का लेटेस्ट अपडेट
IND VS WI प्लेइंग XI
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स