Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में एक व्यक्ति दिन में ट्रेन के कोच में ही पेशाब करता नजर आ रहा है. नाराज अन्य यात्रियों ने उसकी पिटाई की.
भारतीय रेलवे से वीडियो वायरल
Viral Video: चलती ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के सामने एक शख्स की ऐसी हरकत सामने आई, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भड़क गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक यात्री ट्रेन के कोच के गलियारे में खड़ा होकर कथित तौर पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है. दावा है कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस दौरान कोच में महिलाएं, बच्चे और दूसरे यात्री भी मौजूद थे.
वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स टॉयलेट जाने के बजाय कोच के बीच वाले रास्ते में ही पेशाब कर रहा है. उसकी इस हरकत के बाद आसपास बैठे यात्रियों ने विरोध किया और मौके पर ही हंगामा शुरू हो गया.
यात्रियों का ने शख्स को अपनी गलती का एहसास कराने के लिए उसे फर्श साफ करने के लिए मजबूर किया. वायरल वीडियो में आरोपी ट्रेन के गलियारे में पेशाब करता नजर आ रहा है. इसको लेकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोका और खरी खोटी सुनाई. हालांकि आरोपी इसके बावजूद भी नहीं माना और बराबर बहस करने लगा. इससे नाराज होकर यात्रियों ने उसकी पिटाई कर दी.
⛔️ Indian astronaut Mr. Rakesh urinate in train 🚊 in front of everyone 🤢🇮🇳
He said it will purify the Train according to Hindu tradition 🕉️💩 pic.twitter.com/FV9XOouk6y— European journalist/Davidjeet (@MrEuropean1945) September 26, 2026
घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से शिकायत करने की बात कही. बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद टीटीई और अन्य यात्रियों ने मामले को गंभीरता से लिया और रेलवे सुरक्षा बल को सूचना देने की बात कही. यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराने और संबंधित यात्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं. कई यूजर्स ने ट्रेन कोच में इस तरह की हरकत को दूसरे यात्रियों के लिए परेशानी और असुविधा पैदा करने वाला बताया. वहीं, कुछ लोगों ने रेलवे से सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की. फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर यह स्पष्ट नहीं है कि घटना किस ट्रेन और किस तारीख की है.
ये भी पढ़ें: Jharkhand News: फुटबॉल खेलते-खेलते लगी टक्कर और दर्दनाक मौत; वीडियो वायरल, अब मचा हंगामा
उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक चंद्रपाल सिंह की…
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी. पंजाब…
Naman Dhir Debut: पंजाब के 26 साल की नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले…
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में कौवे को श्राद्ध का भोजन खिलाने की परंपरा है. मान्यता…
UP Crime: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक वीडियो सामने आया है.…
IND vs WI Weather Report, 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला ODI रविवार…