<

ऑक्शन में किसी ने नहीं दिया भाव… अब KKR की टीम में अचानक मारी एंट्री, जानें कौन हैं सौरभ दुबे?

Who Is Saurabh Dubey: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आकाश दीप के चोटिल होने के बाद विदर्भ के सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है. आकाश दीप इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. ऐसे में केकेआर की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं. हालांकि सौरभ दुबे के आने से टीम के लेफ्ट पेसर का ऑप्शन मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि सौरभ दुबे कौन हैं और उनकी क्या खासियत है?

Who Is Saurabh Dubey: IPL 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. हर्षित राणा के बाद तेज गेंदबाज आकाश दीप भी इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने आकाश दीप के रिप्लेसमेंट के तौर पर सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है. विदर्भ के 28 वर्षीय तेज गेंदबाज सौरभ दुबे पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हिस्सा थे, लेकिन डेब्यू नहीं कर पाए. IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में किसी ने उन्हें भाव नहीं दिया. अब आखिरकार एक बार उनकी किस्मत चमकी है. आकाश दीप की गैरमौजूदगी में सौरभ दुबे कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि आकाश दीप के बाहर होने से केकेआर की मुश्किलें बढ़ी हैं, लेकिन सौरभ दुबे टीम में एक लेफ्ट आर्म पेसर का ऑप्शन लेकर आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं सौरभ दुबे के घरेलू करियर के बारे में…

कौन हैं सौरभ दुबे?

सौरभ दुबे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं. उनके खासियत है कि वह गेंद को दोनों ओर स्विंग कर सकते हैं. ऐसे में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वह काफी कारगर साबित हो सकते हैं. भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी उनके टैलेंट की तारीफ की थी. साल 2019 में भारतीय टीम ‘एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप’ के लिए बांग्लादेश दौरे पर गई थी. सौरभ दुबे उस टीम का हिस्सा थे. साल 2022 में सनराइजर्स की हैदराबाद की टीम ने सौरभ दुबे को अपने स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन चोट के कारण वह डेब्यू नहीं कर पाए थे. इसके बाद IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में सौरभ दुबे पर बोली लगाने में किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. अब किस्मत ने एक बार फिर सौरभ दुबे के लिए बड़े मंच पर अपनी काबिलियत दिखाने का दरवाजा खोल दिया है.

सौरभ दुबे का घरेलू करियर

सौरभ दुबे का घरेलू करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा है. उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 8 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 5.79 की इकॉनमी से 16 विकेट चटकाए हैं. वहीं, टी20 क्रिकेट में सौरभ दुबे ने सिर्फ 3 मैच खेले हैं, जिनमें कोई भी विकेट नहीं ले पाए हैं. हालांकि पिछले कुछ समय में सौरभ दुबे ने अपनी गेंदबाजी पर काफी ज्यादा काम किया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सौरभ दुबे आईपीएल में दबाव के मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

KKR की गेंदबाजी कमजोर

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी इस आईपीएल में काफी कमजोर दिखाई दे रही है. टीम के स्टार पेसर हर्षित राणा (Harshit Rana) इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं, मथीशा पथिराना को आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों को मिस करने वाले हैं. हालांकि केकेआर ने जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया है, लेकिन अब आकाश दीप भी बाहर हो चुके हैं. ऐसे में केकेआर की गेंदबाजी इस आईपीएल में थोड़ी सुस्त और हल्की दिखाई दे सकती है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Noida Viral Video: कार के बोनट पर लटके रहे 2 लड़के, तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाता रहा कैब ड्राइवर; वीडियो वायरल

Noida Viral Video: नोएडा के सेक्टर 18 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: October 18, 2026 14:54:28 IST

‘दो बहनें और एक जीजा…’, ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की मौत की क्या है वजह? वॉइस नोट से खुले कई राज

Greater Noida Family Murder Case: रविवार को इस मामले ने एक और मोड़ ले लिया…

Last Updated: October 18, 2026 13:55:59 IST

Liquor Party In Mortuary Video: मुर्दाघर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, डॉक्टर को किया सस्पेंड; जांच के आदेश

Liquor Party In Mortuary Video: महाराष्ट्र के YCM अस्पताल के मुर्दाघर में शराब पार्टी का…

Last Updated: October 18, 2026 13:14:08 IST

Lucknow Ravan Poster: अखिलेश यादव से लेकर राहुल गांधी तक, रावण के 10 सिरों पर किस-किसकी तस्वीर? दशहरे से पहले लखनऊ में पोस्टर पर मचा बवाल

Lucknow Ravan Poster: लखनऊ में दशहरे से पहले एक फ्लेक्स बैनर को लेकर विवाद खड़ा…

Last Updated: October 18, 2026 13:14:01 IST

Faridabad Murder Case: सो रहा था लव मैरिज वाला पति, बीवी ने सब्जी वाले चाकू से काट डाला; फिर बॉयफ्रेंड ने…

Faridabad Murder Case: पुलिस ने काजल और उसके बॉयफ्रेंड योगेंद्र को उसके पति गोपाल की…

Last Updated: October 18, 2026 12:55:14 IST