<

Tanmay Baloda Record: तन्मय बलोदा ने रचा इतिहास, U-19 टेस्ट में 14 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tanmay Baloda Record: भारत U-19 के बाएं हाथ के स्पिनर तन्मय बलोदा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 विकेट लेकर यूथ टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. जानें उनका पूरा प्रदर्शन और Ashish Zaidi का रिकॉर्ड.

Tanmay Baloda 14 Wickets: भारतीय क्रिकेट में एक युवा गेंदबाज ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. हरियाणा के बाएं हाथ के स्पिनर तन्मय बलोदा ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट में कुल 14 विकेट लेकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. यह रिकॉर्ड 1979 से चले आ रहे यूथ टेस्ट इतिहास का सबसे बेहतरीन मैच प्रदर्शन है.

दोनों पारियों में बरपाया कहर

अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में तन्मय ने पहली पारी में 32 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 41 रन देकर 8 विकेट झटके. इस तरह उनके मैच के आंकड़े 14 विकेट पर 73 रन रहे.

तन्मय की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 151 रन पर सिमट गई. भारत को जीत के लिए महज 11 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारतीय ओपनर्स ने बिना विकेट गंवाए केवल पांच गेंदों में हासिल कर लिया. भारत ने मुकाबला 10 विकेट से जीतकर चार दिवसीय यूथ टेस्ट सीरीज भी 2-0 से अपने नाम की.

टिम साउदी का 19 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

तन्मय से पहले यूथ टेस्ट में एक मैच में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के टिम साउदी के नाम था. साउदी ने 2006-07 में भारत के खिलाफ 12 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड बनाया था.

तन्मय ने 14 विकेट लेकर साउदी के 12/92 के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया. अब 14/73 यूथ टेस्ट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ मैच प्रदर्शन है.

आशीष विंस्टन जैदी अभी भी इस रिकॉर्ड में आगे

हालांकि, एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आशीष विंस्टन जैदी अब भी शीर्ष पर हैं. उन्होंने 1989-90 में कानपुर में पाकिस्तान U-19 के खिलाफ 57 रन देकर 9 विकेट लिए थे. तन्मय की 8/41 की पारी इस सूची में तीसरे स्थान पर आती है.

तन्मय बलोदा कौन हैं?

तन्मय हरियाणा से आते हैं और बाएं हाथ के स्पिनर हैं. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने शुरुआत में तेज गेंदबाजी को करियर बनाने की कोशिश की थी, लेकिन अंडर-16 स्तर पर स्पिन आजमाने के बाद उनका खेल पूरी तरह बदल गया. वह 2026 में हरियाणा के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू भी कर चुके हैं.

भारत U-19 टीम में उनका चयन भी सीधे तौर पर नहीं हुआ था. रोहित यादव के उम्र संबंधी विवाद के कारण टीम से हटने के बाद BCCI ने तन्मय को मल्टी-डे स्क्वॉड में शामिल किया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट में उन्हें मौका मिला और उन्होंने इसे ऐतिहासिक प्रदर्शन में बदल दिया.

Uttam Ojha

Recent Posts

Delhi Metro Golden Line: एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, साकेत से एरो सिटी तक आसान होगा सफर

Delhi metro Golden Line: दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की जान कहा जाता है. रोजाना लाखों…

Last Updated: October 8, 2026 15:34:14 IST

Maharashtra News: ‘बालों से घसीटकर जमीन पर पटका’, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला नजारा, चंद्रपुर स्कूल के प्रिंसिपल पर कक्षा 9 के छात्र को बेरहमी से पीटा

चंद्रपुर के एक छात्रावास में कक्षा 9 के एक छात्र पर स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा…

Last Updated: October 8, 2026 15:08:16 IST

Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: पुरानी दुश्मनी भूलीं नहीं तनुश्री! नाना पाटेकर के निधन पर दे दिया ऐसा बयान; बोलीं – ‘इवेंट है आज…’

Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम…

Last Updated: October 8, 2026 15:04:57 IST

Earthquake: नेपाल में भूकंप से हिली धरती, 4.1 मैग्नीट्यूड के झटकों से मची हलचल; कई जिलों में महसूस हुई कंपन

Nepal Earthquake:यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब नेपाल 26 अगस्त को देश में…

Last Updated: October 8, 2026 14:59:30 IST

टीवी के राम, अब बने दशरथ… दूरदर्शन पर छाए थे अरुण गोविल, अब बॉलीवुड में मचाएंगे तहलका!

Arun Govil: अरुण गोविल ने भगवान राम के किरदार को निभाया था. वे दशकों तक…

Last Updated: October 8, 2026 14:32:41 IST

सास-बहू की नोकझोंक से प्रेरित था लोकगीत, ऐसे बना रोमांटिक सॉन्ग, 13 साल बाद भी है हिट

Evergreen Song: 2013 में रिलीज हुई फुकरे को दर्शकों का काफी प्यार मिला. इसके गाने…

Last Updated: October 8, 2026 14:26:18 IST