<

IND vs BAN Women Aisa Cup Live Streaming: आज भारत का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से सामना, जानें कब और कहां बिल्कुल फ्री देखें LIVE मैच

IND vs BAN Women Aisa Cup Live Streaming 2026: महिला एशिया कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले में आज हरमनप्रीत कौर की अजेय भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होने जा रहा है. क्या भारतीय शेरनियां अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखकर सीधे फाइनल का टिकट कटा पाएंगी या बांग्लादेश करेगी बड़ा उलटफेर? जानिए इस रोमांचक मैच की तारीख, समय और टीवी से लेकर मोबाइल तक पर बिल्कुल फ्री में LIVE देखने की पूरी जानकारी...

महिला एशिया कप 2026 में अब तक अजेय रही भारतीय महिला टीम का जलवा बरकरार है. लगातार तीन धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद, हरमनप्रीत कौर की ‘ब्रिगेड’ अब सीधे फाइनल के टिकट पर निशाना साधने जा रही है. हालांकि, राह इतनी आसान भी नहीं होगी, क्योंकि सामने खड़ी है बांग्लादेश की चुनौती.

महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी गुरुवार, 10 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. भारत ने लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है.

भारतीय टीम बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट पक्का करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश ने ग्रुप स्टेज के तीन में से दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं कि आप भारत और बांग्लादेश के बीच इस मुकाबले को कब, कहां और मुफ्त में कैसे देख सकते हैं.

भारत और बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा?

महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज, 10 सितंबर 2026 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगी.

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला?

भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार (IST) रात 8:00 बजे शुरू होगा. वहीं, दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आधे घंटे पहले यानी शाम 7:30 बजे मैदान पर आएंगे.

टीवी पर कहां देखें सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट?

महिला एशिया कप सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण (Live Broadcast) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर उपलब्ध होगा. आप घर बैठे ‘सोनी टेन 1’ (Sony Ten 1) और ‘सोनी टेन 3’ (Sony Ten 3) चैनलों पर मैच का आनंद ले सकते हैं.

मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

अगर आप इस मुकाबले को अपने मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर होगी. SonyLIV के जरिए आप स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप पर मैच लाइव देख सकते हैं.

मुफ्त में कहां देख सकते हैं भारत बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल?

भारतीय फैंस के लिए इस मुकाबले का मुफ्त प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) टीवी चैनल पर उपलब्ध होगा. अगर आपके पास डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) का कनेक्शन है, तो आप बिना किसी चार्ज के डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का मजा ले सकते हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्‍लेइंग-11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Gujarat News: कपड़े लेने गई युवती के साथ दुकानदार ने की बदतमीजी, फिर साथ आई औरतों ने दिया ऐसा जवाब, Viral Video देख फटी रह जाएगी आंखें

गुजरात के जूनागढ़ में एक कपड़ों की दुकान पर एक महिला के साथ कथित तौर…

Last Updated: October 1, 2026 15:47:46 IST

बोल-सुन नहीं सकती थी, घर में अकेली रहती थी महिला; फिर कमरे में मिली लाश और बिखरा खून, क्या हुआ था?

Gaya Bihar Crime News: बिहार के गयाजी में एक 50 वर्षीय महिला अपने घर में…

Last Updated: October 1, 2026 15:32:00 IST

Rajpal Yadav Disrespect Fact Check: राजपाल के साथ हुई बदतमीजी! मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में निकाले गए बाहर; आखिर क्या है सच?

Rajpal Yadav Disrespect Fact Check: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में राजपाल यादव को बाहर…

Last Updated: October 1, 2026 15:23:05 IST

Gwalior News: पहले पीते हैं शराब और लेते हैं सिगरेट का कश, फिर महिलाओं को करते हैं ‘किस’…..बुरी आत्मा को भगाने वाले बाबा का Video Viral

ग्वालियर के रामाजी हिल से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर बिक्की बाबा…

Last Updated: October 1, 2026 15:22:14 IST

फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू ) शिक्षा महोत्सव में JEE, NEET, UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों पर 98% तक की छूट

1 से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 3 दिवसीय सेल में पीडब्ल्यू स्टोर पर…

Last Updated: October 1, 2026 15:22:22 IST

केली कुंज में अचानक बदली व्यवस्था, दीक्षा बंद और दर्शन पर रोक… शिष्य की मौत के बाद क्या हुआ?

Premanand Maharaj Keli Kunj: हाल ही में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की…

Last Updated: October 1, 2026 15:53:22 IST