<

WPL 2026: 9 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, कहां देख पाएंगे लाइव? कितने बजे से शुरू होगा मैच; जानें पूरी डिटेल्स

वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होने वाली है. आइए जानते हैं आप इस टूर्नामेंट के मुकाबले कब और किस चैनल पर देख पाएंगे.

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच वूमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2026) एक बार फिर रोमांच फैलाने के लिए तैयार है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के शेड्यूल के अनुसार, WPL का चौथा सीजन 9 जनवरी 2026 से खेला जाएगा, जिसमें देश और दुनिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है.

वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी 2026 से होगी, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी 2026 को खेला जाएगा. करीब एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 से ज्यादा मुकाबले खेले जाएंगे. WPL 2026 के मैच दो प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे. इसमें नवी मुंबई और वडोदरा जैसे शहर शामिल है.  प्लेऑफ और फाइनल जैसे अहम मैच वडोदरा में कराए जाएंगे.

कैसे और कहां देखें लाइव मैच?

टीवी पर लाइव प्रसारण देखने के लिए दर्शकों को स्टार स्पोर्टे्स नेटवर्क पर जाना होगा. वहीं,  ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए दर्शन जियो सिनेमा या जियो हॉटस्टार एप डाउनलोड कर सकते हैं. सभी मैच शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में  कुल 5 टीमें हिस्सा लेंगी. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा.

WPL 2026 के लिए सभी टीमों का स्क्वॉड:

यूपी वॉरियर्स (UP Warriors): श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेग लैनिंग, फोबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डिएंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, क्लो टायरोन, शिरपा गिरी, सिमरन शेख, चार्ली नॉट, सुमन मीना, जी तृषा, प्रतिका रावल.

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals): जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, अलाना किंग, मारिज़ेन कैप, निकी प्रसाद, लॉरा वोल्वार्ड्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरानी, स्नेह राणा, लिज़ेल लीदीया यादव,तान्या भाटिया, नंदिनी शर्मा, ममता मडीवाला, लूसी हैमिल्टन, मीनू मन्नी.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians): नताली साइवर, हरमनप्रीत कौर, हीली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनीअमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, रहीला फिरदौस, सजीवन सजना, निकोल कैरी, सायका इशाक, त्रिवेणी वशिष्ठ, पूनम खेमनाररेड्डी, मिली इलिंगवर्थ.

गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants): एशले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन विदेशी,रेणुका सिंह, भारती फुलमाली, टिटास साधु, अनुष्का शर्मा, तनुजा कंवर कशवी गौतम, जॉर्जिया वेयरहम, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, हैप्पी कुमारी, शिवानी सिंह, आयुषी सोनी,राजेश्वरी गायकवाड़,डैनी व्याट.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore): स्मृति मांधना, ऋचा घोष, सायली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्कराधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रत्यूषा कुमार

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST