दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मंगलवार को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई करेगी, जहां पर उसका मुकाबला RCB से होगा. जानें इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स...
WPL एलिमिनेटर में DC और GG का आमना-सामना.
WPL 2026 Eliminator: जहां एक ओर ICC टी20 वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो गया है. वहीं, दूसरी ओर विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. WPL 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले एक आखिरी खेला जाएगा, जो एलिमिनेटर मैच होगा. ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात जायंट्स (GG) के खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो की जंग होगी. गुजरात जायंट्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराकर पहले प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी. फिर रविवार यानी 1 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने यूपी वॉरियर्स (UPW) को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह फिक्स की. दिल्ली कैपिटल्स ऐसी टीम है, जिसने पिछले 4 सीजन से लगातार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है. वहीं, मुंबई और यूपी वॉरियर्स की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. अब दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. इसमें से जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वो फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ मुकाबला खेलेगी. जानें कब-कहां खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला…
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स का मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. जेमिमाह रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स पिछले 3 सीजन में लगातार 3 बार फाइनल खेल चुकी है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर फाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स की टीम पहली बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी. दिल्ली बनाम गुजरात का यह मुकाबला 3 फरवरी को खेला जाएगा, जो शाम 7:30 से शुरू होगा. इसके लिए शाम 7 बजे टॉस होगा.
WPL की शुरुआत साल 2023 में हुई थी. उसके बाद से लेकर अभी तक दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों ने 4-4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. हालांकि गुजरात जायंट्स की टीम इस साल काफी शानदार फॉर्म में है. लीग स्टेज के 2 मुकाबलों में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया है. ऐसे में हालिया फॉर्म को देखते हुए गुजरात जायंट्स का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है.
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की टीमें वडोदरा के मैदान पर एलिमिनेटर मैच में भिड़ने के लिए तैयार हैं. वडोदरा का कोटांबी स्टेडियम की पिच पर खूब रन बनते हैं. यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है. हालांकि WPL के इस सीजन में कोटांबी की पिच थोड़ी अलग दिखाई दी है. इस मैदान पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों ने अलग-अलग वैरायटी का इस्तेमाल करके फायदा उठाया है. साथ ही स्पिन गेंदबाजों को भी काफी अच्छा टर्न मिला है. इस मैदान पर 160 रनों का स्कोर अच्छा माना जाता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली और गुजरात में से कौन सी टीम एलिमिनेटर का मुकाबला जीतकर फाइनल में पहुंचती है.
China: इस निराशा ने चीन में एक नए ट्रेंड को जन्म दिया है जिसे "लेट…
एमएस धोनी की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ी राहत मिल…
Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. जहां…
Pune: घटना के बाद विशाल को तुरंत तालेगांव इलाके के पास के एक हॉस्पिटल ले…
Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…
Ashok Kharat Viral Video News: अशोक खरात अपने बंगले में महिलाओं का यौन शोषण करने…