<
Categories: देश

छोटी सी कैब राइड बनी सबक, मुंबई टैक्सी ड्राइवर ने महिला से लिए ज्यादा पैसे और दी सीख, देखें पोस्ट

मुंबई में एक कैब ड्राइवर ने महिला से उसके सफर के लिए ज्यादा पैसे लिए. इसके बाद महिला ने जब उससे बात की, तो उसने इस बात को कबूल भी किया. साथ ही महिला को भविष्य के लिए एक सीख भी दी.

Mumbai Taxi Driver: मुंबई में एक महिला ने थोड़ी सी दूरी के लिए एक कैब बुक की. उसकी छोटी सी कैब राइड उसकी जिंदगी का बहुत बड़ा सबक बन गई. उसने इस राइड से जिंदगी में एक नया सबक लिया. इसके बाद महिला ने इस पूरे वाक्या को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. इसके बाद ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, मुद्रिका नाम की महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने क्रॉफर्ड मार्केट और चर्चगेट के बीच एक छोटी टैक्सी यात्रा की घटना शेयर की. उन्होंने इसके बारे में कहा कि यह दूरी मुश्किल से सात मिनट की थी. जब उन्होंने ड्राइवर से वहां जाने के लिए किराया पूछा, तो उसने 200 रुपये बताए. कुछ मोलभाव करने के बाद वे 150 रुपये पर सहमत हो गए और यात्रा शुरू की. इस दौरान तक सब कुछ सामान्य लग रहा था.

टैक्सी ड्राइवर ने दिया सबक

हैरानी तब हुई जब वे मंजिल पर पहुंच गए। पैसे देने के बाद ड्राइवर ने आराम से मान लिया कि उसने महिला से ज्यादा पैसे लिए हैं. मुद्रिका ने याद करते हुए बताया कि टैक्सी ड्राइवर ने उनसे खुद कहा कि उन्होंने उनसे 30-40 रुपए ज्यादा चार्ज किए हैं. उन्होंने मीटर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये देखो मीटर पर 110 रुपए किराया ही दिखा रहा है. ड्राइवर की ये बात सुनकर महिला शॉक हो गई. इसके बाद ड्राइवर ने उन्हें सलाह दी कि अगली बार ऑटो पहले से बुक नहीं करना बल्कि सिर्फ मीटर पर किराया देखना. ड्राइवर ने कहा कि मैं तुम्हें इसलिए सलाह दे रहा हूं क्योंकि तुम यहां नई आई हो. इसके बाद वे उन्हें वेल विशेज देकर वहां से चले गए. 

मुंबई की खासियत!

मुद्रिका ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि वे शॉक होकर वहां हैरानी से खड़ी रह गईं. उन्होंने आगे कहा कि ईमानदारी और चालाकी का यह मेल मुंबई की खासियत है. कुछ अतिरिक्त रुपए देने के बावजूद मुद्रिका खुद को ज्यादा समझदार लग रही थीं क्योंकि वे अब ज्यादा समझदार हो गई और उन्हें कुछ नया सीखने को मिला, जो काफी काम आने वाला था.

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट

यह पोस्ट शेयर करते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और यूज़र्स ने मुंबई की स्ट्रीट-स्मार्ट सच्चाई पर अपनी राय दी. एक यूज़र ने लिखा कि यही तो मुंबई की खासियत है. एक ने लिखा कि किसी भी दूसरे शहर में लोग आपको ठगते हैं और भाग जाते हैं लेकिन मुंबई में वे आपको ठगते हैं और फिर आपको रसीद देते हैं. वे आपको अगली बार ठगी से बचने का तरीका बताते हैं और आपके भविष्य के लिए आशीर्वाद भी देते हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि उन्होंने आपसे सबक के लिए 40 रुपए लिए. इस पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने भी कमेंट किया और टैक्सी नंबर मांगा. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST