<
Categories: खेल

WPL Auction 2026 Live Streaming: कितने बजे से शुरू होगी नीलामी, कहां देख सकेंगे लाइव, टॉप प्लेयर्स में कौन-कौन शामिल? जानिए सबकुछ…

WPL Auction 2026 Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की मेगा नीलामी 27 नवंबर के दिन नई दिल्ली में होने जडा रही है. इसमें 277 महिला क्रिकेटर कुल 73 खाली स्लॉट के लिए बोली में शामिल होंगी और 194 भारतीय के साथ 83 विदेशी खिलाड़ी हैं. खबरों के अनुसार दीप्ति शर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट और मैग लेनिंग जैसे सितारों पर बड़ी बोली लग सकती है

WPL Auction 2026 Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की मेगा नीलामी गुरुवार, 27 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में होगी. इस बार 277 महिला क्रिकेटर कुल 73 खाली स्लॉट के लिए बोली में शामिल होंगी, इनमें से 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी हैं. संभावना जताई जा रही है कि दीप्ति शर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट और मैग लेनिंग जैसे सितारों पर बड़ी बोली लग सकती है. आइए जानते हैं कि नीलामी प्रक्रिया कितने बजे शुरू होगी, इसे कहां लाइव देखा जा सकता है और कौन-से प्लेयर टॉप लिस्ट में शामिल हैं-

डब्ल्यूपीएल मेगा नीलामी कब और कहां आयोजित होगी?

WPL 2026 मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी. यह भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी।

WPL 2026 मेगा नीलामी कहां लाइव देखी जा सकती है?

WPL 2026 मेगा नीलामी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी.

किस प्लेयर्स पर लग सकती है ऊंची बोली?

ODI वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारतीय महिला क्रिकेटर काफी चर्चा में हैं. WPL 2026 नीलामी में उन पर बड़ी बोली की संभावना जताई जा रही है. वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर् की डिमांड हाई रह सकती है. उनको यूपी वारियर्स ने रिलीज कर दिया था.

कौन-कौन सी दिग्गज क्रिकेटर होंगी शामिल?

WPL Auction 2026 में मशहूर क्रिकेटर लॉरा वोल्वार्ड्ट, मैग लेनिंग, एलिसा हीली,  सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन और एमेलिया केर पर बड़ी बोली लग सकती है. वहीं थीर्था सतीश (यूएई), ईशा ओजा (यूएई), तारा नॉरिस (यूएसए) और थिपाचा पुत्थावोंग (थाईलैंड) भी चर्चा के केंद्र में होंगी.

नीलामी किन खिलाड़ियों पर बोली से शुरू होगी?

WPL नीलामी 8 खिलाड़ियों के मार्की सेट से शुरू होगी, जिसमें दीप्ति शर्मा (भारत), रेणुका  सिंह (भारत), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) और लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका) शामिल हैं।श.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Brazil Election: कौन हैं ट्रंप के दूश्मन लूला डा सिल्वा? जो चौथी बार बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति; 44 लाख वोटों को जीतकर रचा इतिहास

Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…

Last Updated: October 26, 2026 08:28:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता? तुरंत चेक करें आज के नए रेट

UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 26, 2026 08:06:02 IST

Aaj ka Mausam: मौसम का महाअलर्ट! खतरनाक साइक्लोन से 17 राज्यों में मचेगी तबाही? IMD ने दी भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Aaj ka Mausam: गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बलिया, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी,…

Last Updated: October 26, 2026 07:45:09 IST

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST