Bollywood Actor Dharmendra: बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) का निधन 89 साल की उम्र में हो गया. उनके निधन से पूरा परिवार दुख में है. फैंस भी सदमें से बाहर नहीं आ पा रहे हैं. निधन के तीन दिन बाद हेमा मालिनी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.
Hema Malini Post on Dharmendra: सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन से पूरा परिवार और देश शौक में डूब चुका है. उनकी दूसरी पत्नी भी पूरी तरह से टूट चुकी हैं. हेमा मालिनी ने निधन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कर पोस्ट कर अपने पति को याद किया है. उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीर भी शेयर की है. इस इमोशनल पोस्ट को पढ़ हर किसी की आंखें नम हो चुकी हैं.
पोस्ट कर हेमा मालिनी (Hema Malini) एक बार फिर पति धरम को याद किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा “धरम जी, मेरे लिए वो बहुत कुछ थे. एक प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के लाड़ले पिता, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, हर मुश्किल घड़ी में मेरे लिए सबसे जरूरी इंसान.”
उन्होंने आगे लिखा “दरअसल, वो मेरे लिए सब कुछ थे! और हमेशा अच्छे-बुरे वक़्त में मेरे साथ रहे हैं. अपने सहज, मिलनसार व्यवहार से, और हमेशा सभी के प्रति स्नेह और रुचि दिखाते हुए, उन्होंने मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था.“
हेमा मालिनी ने आगे कहा कि “एक सार्वजनिक व्यक्तित्व के रूप में, उनकी प्रतिभा, उनकी लोकप्रियता के बावजूद उनकी विनम्रता और उनकी सार्वभौमिक अपील ने उन्हें सभी दिग्गजों के बीच एक अद्वितीय प्रतीक के रूप में स्थापित किया. फिल्म उद्योग में उनकी स्थायी प्रसिद्धि और उपलब्धियां हमेशा रहेंगी.”
वह आगे कहती हैं कि “मेरा व्यक्तिगत नुकसान अवर्णनीय है और जो शून्य पैदा हुआ है, वह जीवन भर बना रहेगा. सालों के साथ के बाद, मेरे पास उन खास पलों को फिर से जीने के लिए ढेरों यादें बची हैं.“
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र जी की जोड़ी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जगह सुपरहिट रही हैं. वह दोनों एक साथ करीब 30 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं. कई फिल्में इनमें से सुपरहिट साबित हुईं. धरम जी के चले जाने से अब हेमा जी पूरी तरह से अधूरी रह गई हैं.
Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…
Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…
Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…
Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…
Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…
UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…