Live TV
Search
Home > खेल > WTC Final 2027: कब खेला जाएगा फाइनल? ICC ने किया बड़ा ऐलान, नोट कर लें तारीख

WTC Final 2027: कब खेला जाएगा फाइनल? ICC ने किया बड़ा ऐलान, नोट कर लें तारीख

आईसीसी ने 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के आयोजन स्थल का ऐलान कर दिया है. यह मुकाबला 9 से 13 जून तक लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जाएगा. भारत फिलहाल डब्ल्यूटीसी पाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है और फाइनल में पहुंचने के लिए उसे अपने बाकी मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा.

Written By:
Last Updated: 2026-07-23 18:01:33

Mobile Ads 1x1

आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2027 के फाइनल के आयोजन स्थल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. यह खिताबी मुकाबला 9 से 13 जून 2027 के बीच लंदन के ऐतिहासिक द ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इससे पहले इसी मैदान ने 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल की भी मेजबानी की थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था. खास बात यह है कि 2027 का फाइनल टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के मौके पर खेला जाएगा.

आईसीसी के इवेंट्स एंड ऑपरेशंस के महाप्रबंधक गौरव सक्सेना ने कहा कि द ओवल क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में से एक है और यहां कई यादगार मुकाबले खेले गए हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ मिलकर एक बार फिर विश्व स्तरीय फाइनल का आयोजन किया जाएगा. वहीं, ईसीबी के मैनेजिंग डायरेक्टर नील स्नोबॉल ने कहा कि 2023 का फाइनल दर्शकों और प्रसारणकर्ताओं दोनों के लिए बेहद सफल रहा था, इसलिए 2027 का फाइनल भी खास होने की उम्मीद है.

इंग्लैंड लगातार तीसरी बार करेगा मेजबानी
डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को लगातार तीसरी बार मिली है. आईसीसी पहले ही साफ कर चुका है कि 2031 तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड में ही खेला जाएगा. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह इंग्लैंड के गर्मियों के मौसम को माना गया है, जहां पांच दिवसीय टेस्ट मुकाबले बिना ज्यादा मौसम संबंधी रुकावट के पूरे होने की संभावना रहती है.

भारत के लिए फाइनल की राह हुई मुश्किल
डब्ल्यूटीसी 2027 की पाइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत पाइंट्सों के साथ पहले स्थान पर है. दक्षिण अफ्रीका (75 प्रतिशत) दूसरे, न्यूजीलैंड (72.22 प्रतिशत) तीसरे और बांग्लादेश (58.33 प्रतिशत) चौथे स्थान पर है. दो बार डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने वाली भारतीय टीम 48.15 प्रतिशत पाइंट्सों के साथ पांचवें स्थान पर है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को अब फाइनल में पहुंचने के लिए अपने लगभग सभी बचे हुए टेस्ट मैच जीतने होंगे. भारत की अगली चुनौती 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी.

Tags:

MORE NEWS