<
Categories: खेल

WWE का ऐसा रेसलर, जो कीड़े खाने का था शौकीन, बीच मैच में ही चबा जाता; VIDEO

आज भी जब WWE के सबसे अजीब रेसलरों की बात होती है, तो The Boogeyman का नाम अपने आप सामने आ जाता है.

WWE की दुनिया में कई ऐसे रेसलर आए हैं, जिन्होंने अपनी अजीबोगरीब हरकतों और डरावने किरदारों से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई. लेकिन अगर बात सबसे डरावने और अजीब शौक रखने वाले रेसलर की हो, तो द बूगीमैन (The Boogeyman) का नाम सबसे ऊपर आता है. यह वही रेसलर था, जो रिंग में आते ही विरोधियों ही नहीं, बल्कि दर्शकों को भी दहशत में डाल देता था.

द बूगीमैन का असली नाम मार्टी राइट (Marty Wright) है. WWE में उनकी एंट्री किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं होती थी. चेहरे पर डरावना पेंट, सिर पर घड़ी, अजीब आवाजें और बैकग्राउंड में डरावना म्यूजिक होता था. लेकिन उनकी एक चीज जो लोगों के बीच सबसे अधिक चर्चा में थी वह हैं मैच के दौरान और एंट्री में जिंदा कीड़े (Worms) निकालकर उन्हें चबाना.  कई बार वह कीड़े अपने मुंह में डालकर विरोधी के चेहरे पर थूक देता था, जिससे सामने वाला रेसलर डर के मारे कांप उठता था.

रिंग में फेल रहते थे बूगीमैन

यह सब स्क्रिप्ट का हिस्सा था, लेकिन फिर भी यह दृश्य इतने असली लगते थे कि दर्शक भी हैरान रह जाते थे. बच्चों के लिए वह एक डरावना सपना था, जबकि कुछ फैंस के लिए यही उसकी सबसे बड़ी खासियत बन गई. हालांकि द बूगीमैन को टेक्निकल रेसलर नहीं माना जाता, लेकिन उनका पावर और माइंड गेम काफी मजबूत था. वह अपने विरोधियों को डर के जरिए कमजोर कर देता था. हालांकि, ज्यादातर मैचों में उन्हें हार मिली थी.

करियर नहीं चला लंबा

उन्होंने WWE में कई बड़े नामों के साथ फ्यूड की, जिनमें बुक्कर टी, जॉन “ब्रैडशॉ” लेफील्ड (JBL) और द मिज़ जैसे रेसलर शामिल हैं. द बूगीमैन का WWE करियर बहुत लंबा नहीं रहा, लेकिन उनका किरदार इतना यूनिक था कि आज भी उन्हें याद किया जाता है. वे समय-समय पर Royal Rumble और स्पेशल अपीयरेंस में नजर आते रहे हैं. करियर नहीं चला लंबा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST