Gill vs Abhishek: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने बताया कि उन्होंने कोविड से पहले शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के साथ काम करना शुरू किया था. गिल ने उस समय तक भारत के लिए डेब्यू कर लिया था, लेकिन अभिषेक शर्मा अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. युवराज ने दोनों खिलाड़ियों के खेल को लेकर बातचीत की.
Shubman Gill vs Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज हैं. जहां एक ओर अभिषेक शर्मा आक्रामक होकर गेंदबाजों की पिटाई करते हैं, तो दूसरी ओर शुभमन गिल क्लास के साथ खेलते हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के मार्गदर्शन में अपने खेल को निखारा है. साल 2018 में जब भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, तो उसी बैच से भारत को पृथ्वी शॉ और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी मिली. हालांकि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को इंतजार करना पड़ा. इसके बाद अगले ही साल 2019 में शुभमन गिल ने भारत के लिए डेब्यू किया, लेकिन अभिषेक शर्मा को 6 साल का समय लग गया.
अब ये दोनों ही खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं. शुभमन गिल भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान हैं, जबकि अभिषेक टी20 टीम में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं. गिल और अभिषेक ने युवराज सिंह की गाइडेंस में अपने खेल को अन्य खिलाड़ियों से बेहतर बनाया. हालांकि युवराज सिंह ने इन दोनों बल्लेबाजों को सीझे कोचिंग नहीं दी, लेकिन वह गिल और अभिषेक अच्छी तरह से जानते हैं. युवराज सिंह को पता है कि इन दोनों खिलाड़ियों में से कौन ज्यादा मेहनत करता है. इसी को लेकर उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बात की.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए युवराज सिंह ने कहा कि उन्होंने कोविड से ठीक पहले शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के साथ काम करना शुरू किया था. उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हो रहा था कि शुभमन एक कदम आगे है. वह भारत के लिए दो मैच खेल चुका था. युवराज सिंह कहते हैं कि गिल औसत क्रिकेटर से 4 गुना ज्यादा मेहनती हैं. उन्होंने कहा कि जब भी मैं उसे कुछ कहता, वह खुशी-खुशी उसे अपनी बल्लेबाजी में अपना लेता था. यही वजह है कि वह आज इस मुकाम पर है.
अभिषेक शर्मा को लेकर युवराज सिंह ने कहा कि उन्होंने शर्मा को एक प्रोसेस में डाला था. युवराज ने अभिषेक से कहा कि अगर तुम चार साल में ऐसा करोगे, तो तुम भारत के लिए खेलोगे. उन्होंने अभिषेक को आईपीएल के बारे में नहीं, भारत के लिए खेलने के बारे में सोचने को कहा. इसके ठीक चार साल और तीन महीने बाद अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए डेब्यू किया. युवराज सिंह ने बताया कि कुछ लोग अपनी प्रतिभा को नहीं समझते, लेकिन अभिषेक ने समझा. युवराज सिंह ने बताया कि उनके और अभिषेक शर्मा के बीच कई बार बहस भी हो जाती है. दरअसल, युवराज सिंह के दौरे में 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाना मुश्किल माना जाता था, जबकि आज टी20 क्रिकेट में यह नॉर्मल हो गया है. हालांकि युवराज सिंह को लंबे समय तक बल्लेबाजी करना पसंद है, जिसमें शुभमन गिल कहीं बेहतर हैं.
युवराज सिंह ने बताया कि उनके और अभिषेक शर्मा के बीच कई बार बहस भी हो जाती है. उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजी पर हमला करने में कोई आपत्ति नहीं है. मुझे बस इतना लगता है कि आजकल विकेट की कोई कीमत नहीं होती. आउट होने का कोई डर नहीं होता, और जब आउट होने का डर नहीं रहता, तो आप किसी भी गेंदबाज पर हमला कर सकते हैं. चाहे वो 140 की गति से गेंदबाज़ी कर रहा हो या 150 की गति से.’ युवराज सिंह ने आगे कहा कि अगर मैं उसकी जगह होता, तो मैं कभी भी 145 की गति से गेंदबाजी करने वाले के सामने नहीं उतरता. ये लोग 150 की गति से गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्हें डर नहीं है, और यही वो पीढ़ी है जिसकी हम आज की पीढ़ी है. टी20 का प्लान ये है कि मैं 60 गेंदों में 100 रन बनाने के लिए नहीं उतरता. अगर मैं 20 गेंदें खेलकर 50-60 रन बना लेता हूं, तो मैंने अपना काम कर दिया. युवराज सिंह ने बताया कि आज की पीढ़ी के खिलाड़ी 40 गेंदों पर 100 बनाना चाहते हैं. वह 50-55 गेंदों पर 100 बनाकर खुश नहीं होते हैं. वहीं, शुभमन गिल ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, वह खुद को समय देते हैं.
Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…
Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…