<

Yashasvi Jaiswal Breaks Silence: ‘अगर कोई अपनी सीमा पार करेगा तो…’ श्रीलंकाई गेंदबाज से बहस पर यशस्वी जायसवाल का करारा जवाब, वायरल हुआ बयान!

IND vs SL 2nd Test| Yashasvi Jaiswal Asitha Fernando Fight: कोलंबो टेस्ट में असिता फर्नांडो से भिड़े यशस्वी जायसवाल. विवाद पर जायसवाल का करारा जवाब वायरल, पढ़ें यशस्वी जायसवाल ने क्या कहा?

IND vs SL 2nd Test| Yashasvi Jaiswal Asitha Fernando Fight: भारत बनाम श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक बड़ा विवाद सामने आया. भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो के बीच मैदान पर तीखी बहस हो गई. अब ये बहस क्रिकेट जगह में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच इस पुरे विवाद पर अब खुद यशस्वी जायसवाल ने रिप्लाई दिया है. उन्होंने क्या कहा है आइए जानते हैं…

हर्षा भोगले के वीडियो पर जायसवाल का रिएक्शन

दरअसल, क्रिकबज के एक वीडियो में मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले इस घटना पर चर्चा कर रहे थे. इस वीडियो का शीर्षक था, ‘Did Jaiswal cross the line?’ (क्या जायसवाल ने सीमा पार की?).

इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में जवाब देते हुए जायसवाल ने लिखा, ‘अगर आपको नहीं पता कि उसने क्या कहा था, तो कृपया अपनी राय मत बनाइए. अगर कोई सीमा पार करता है, तो हमें उसे बताना होगा कि यह नया भारत है, जो लड़ेगा और जवाब देगा.’

yashasvi jaiswal breaks silence

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में घटी. असिता फर्नांडो के इस ओवर में जायसवाल ने 3 चौके जड़े थे. ओवर की आखिरी गेंद पर फर्नांडो ने जायसवाल को आउट कर दिया. आउट होने के बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और उनके बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई. मामला बढ़ता देख श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी डी सिल्वा ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया.

कोच सितांशु कोटक का बयान

दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा, ‘शायद गेंदबाज ने जोश में कुछ कह दिया था, जिसके बाद यह बहस हुई. हालांकि, जायसवाल को भी गेंदबाज के इतना करीब नहीं जाना चाहिए था. खेल के माहौल में ऐसी चीजें कभी-कभी हो जाती हैं.’

पहला दिन भारत के नाम

मैच के पहले दिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा. भारत ने 5 विकेट खोकर 300 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल, शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. उन्होंने 193 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 117 रन बनाए. कप्तान शुभमन गिल ने उपयोगी अर्धशतकीय पारी खेली. यशस्वी जायसवाल, अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 53 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST