IND vs SL 2nd Test| Yashasvi Jaiswal Asitha Fernando Fight: भारत बनाम श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक बड़ा विवाद सामने आया. भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो के बीच मैदान पर तीखी बहस हो गई. अब ये बहस क्रिकेट जगह में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच इस पुरे विवाद पर अब खुद यशस्वी जायसवाल ने रिप्लाई दिया है. उन्होंने क्या कहा है आइए जानते हैं…
हर्षा भोगले के वीडियो पर जायसवाल का रिएक्शन
दरअसल, क्रिकबज के एक वीडियो में मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले इस घटना पर चर्चा कर रहे थे. इस वीडियो का शीर्षक था, ‘Did Jaiswal cross the line?’ (क्या जायसवाल ने सीमा पार की?).
इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में जवाब देते हुए जायसवाल ने लिखा, ‘अगर आपको नहीं पता कि उसने क्या कहा था, तो कृपया अपनी राय मत बनाइए. अगर कोई सीमा पार करता है, तो हमें उसे बताना होगा कि यह नया भारत है, जो लड़ेगा और जवाब देगा.’

कैसे शुरू हुआ विवाद?
यह घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में घटी. असिता फर्नांडो के इस ओवर में जायसवाल ने 3 चौके जड़े थे. ओवर की आखिरी गेंद पर फर्नांडो ने जायसवाल को आउट कर दिया. आउट होने के बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और उनके बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई. मामला बढ़ता देख श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी डी सिल्वा ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया.
कोच सितांशु कोटक का बयान
दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा, ‘शायद गेंदबाज ने जोश में कुछ कह दिया था, जिसके बाद यह बहस हुई. हालांकि, जायसवाल को भी गेंदबाज के इतना करीब नहीं जाना चाहिए था. खेल के माहौल में ऐसी चीजें कभी-कभी हो जाती हैं.’
पहला दिन भारत के नाम
मैच के पहले दिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा. भारत ने 5 विकेट खोकर 300 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल, शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. उन्होंने 193 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 117 रन बनाए. कप्तान शुभमन गिल ने उपयोगी अर्धशतकीय पारी खेली. यशस्वी जायसवाल, अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 53 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए.