<
Categories: खेल

नेपाल में बजेगा भारत का डंका! NPL में इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी की हुई एंट्री; इस टीम ने किया साइन

Nepal Premier League 2026: केएस भरत नेपाल प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में काठमांडू गोरखाज के लिए खेलेंगे. टीम ने उन्हें पहला विदेशी खिलाड़ी चुना है. उनके अनुभव से बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग मजबूत होगी.

KS Bharat | Nepal Premier League: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत अब नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) के तीसरे सीजन में खेलते नजर आएंगे. काठमांडू गोरखाज ने आगामी सीजन के लिए भरत को अपनी टीम में शामिल किया है. वह इस सीजन टीम द्वारा साइन किए गए पहले विदेशी खिलाड़ी हैं. टीम को उम्मीद है कि भरत के अनुभव से बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों विभागों को मजबूती मिलेगी.

मैदान पर फिर दिखेंगे पूर्व क्रिकेटर

काठमांडू गोरखाज ने सोशल मीडिया पर भरत की टीम में शामिल होने की जानकारी दी. टीम ने कहा कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके भरत विकेट के पीछे अपने शांत स्वभाव और अच्छी विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं. उनके आने से टीम को अनुभव और भरोसा मिलेगा. भरत लंबे समय से घरेलू क्रिकेट खेलते रहे हैं और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 6000 से ज्यादा रन हैं.

भारत के लिए खेले 7 टेस्ट मैच

केएस भरत ने भारत के लिए कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं. इन मुकाबलों में उन्होंने 20.09 की औसत से 221 रन बनाए. उनका आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में हुआ था. इसके बाद टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें दोबारा भारतीय टीम में जगह नहीं मिली. भरत ने 32 साल की उम्र में इस साल जून में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया. हालांकि, उन्होंने क्रिकेट खेलना बंद नहीं किया और अब नेपाल प्रीमियर लीग में नई चुनौती के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: IND VS SL: ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का ऐसा रिकॉर्ड, गंभीर का सीना हुआ चौड़ा; बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

IPL का भी है अनुभव

केएस भरत IPL में भी खेल चुके हैं. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रतिनिधित्व किया है. IPL में उन्होंने कुल 10 मैच खेले और 28.42 की औसत से 199 रन बनाए. अब NPL में काठमांडू गोरखाज के लिए खेलते हुए भरत के पास अपने अनुभव और प्रदर्शन से टीम को मजबूत करने का अच्छा मौका होगा.

ये भी पढ़ें: Zubin Bharucha: कौन हैं जुबिन भरूचा? वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान में लाने वाले ‘मास्टरमाइंड’, जिनकी अब MI में हुई एंट्री

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST