<

Yuvraj Singh Happy Birthday: युवराज सिंह के बर्थडे पर वाइफ हेजल कीच ने लुटाया प्यार, पढ़ें भावुक मैसेज

Yuvraj Singh Happy Birthday: जन्मदिन पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Former Cricketer Yuvraj Singh) के लिए उनकी पत्नी हेज़ल ने बहुत ही भावुक पोस्ट किया है. यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है.

Yuvraj Singh Happy Birthday: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह शुक्रवार (12 दिसंबर, 2025) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. युवराज सिंह के फैन्स के साथ साथी क्रिकेटर खिलाड़ी भी उन्हें बर्थडे की बथाइयां दे रहे हैं. सिर्फ़ युवराज के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के लिए भी युवराज सिंह का जन्मदिन खास है. खासकर उनकी पत्नी बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस हेज़ल कीच के लिए. ‘बॉडीगार्ड’ फेम स्टार, जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति पर प्यार लुटाती नज़र आईं. वर्ष 2016 में युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे (एक बेटा ओरियन कीच सिंह और बेटी ऑरा) है. ओरियन सिंह कीच का जन्म जनवरी 2022 में हुआ था जबकि बेटी ऑरा का जन्म अगस्त 2023 में हुआ था. युवराज सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के नामों की घोषणा की थी. हम आज यहां पर बात कर रहे हैं युवराज सिंह के जन्मदिन की.

नजर आए बच्चों को गोद में लिए

वर्ष 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में पहला वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट इतिहास के बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. वहीं, पूर्व क्रिकेट की पत्नी ‘बॉडीगार्ड’ फेम स्टार हेजल कीच सोशल मीडिया पर अपने पति पर प्यार लुटाती नज़र आईं. इंस्टाग्राम पोस्ट में हेज़ल ने युवराज सिंह की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अपने दो बच्चों को गोद में लिए हुए हैं. हालांकि तस्वीर में वह कैमरे की तरफ नहीं हैं, लेकिन पेरेंटिंग मोमेंट को समझना आसान है. एक तस्वीर के साथ प्यारे नोट में हेज़ल ने बताया कि दुनिया युवराज को उनके क्रिकेट अचीवमेंट्स के लिए ज़्यादातर जानती है, लेकिन वह जितना दिखते हैं उससे कहीं ज़्यादा हैं. उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों के लिए हीरो हैं और सिर्फ़ क्रिकेट के लिए ही नहीं, बल्कि हर उस चीज़ में अपना 100 परसेंट लगाने के लिए भी लेजेंड हैं जिसे वह करने का फ़ैसला करते हैं.

ये लिखा है हेजल ने

6 months of an injury stopped you being able to pick them up/hold them/carry them and you’ve spent the past two months getting fit and strong to be able to carry them both! The world knows you as a legend but your these kids hero, day in day out. I hope you know, this birthday, how absolutely adored you are. You’re dedication to everything you do makes you a legend and yet most people only know you’re cricket achievements. I’m so proud of who you are, honoured to walk beside you in life, or to walk behind you picking up the things you drop😝 (and to take this photo) love you more and more each passing year. Happy birthday my darling husband

किया चोट का जिक्र

हेजल कीच ने बताया कि 6 महीने तक चोट लगने की वजह से आप उन्हें (बच्चों) उठा नहीं पाए. पकड़ नहीं पाए और ले जा नहीं पाए. आपने पिछले दो महीने फिट और मज़बूत होने में बिताए हैं ताकि आप दोनों को उठा सकें. दुनिया आपको एक लेजेंड के तौर पर जानती है, लेकिन आप इन बच्चों के हीरो हैं. उन्होंने लिखा है- ‘मुझे उम्मीद है कि इस जन्मदिन पर आपको पता चलेगा कि आप कितने प्यारे हैं. आप जो कुछ भी करते हैं उसके प्रति आपका डेडिकेशन आपको एक लेजेंड बनाता है. फिर भी ज़्यादातर लोग सिर्फ़ आपके क्रिकेट अचीवमेंट्स को ही जानते हैं. उन्होंने एक पत्नी के तौर पर अपने प्यार का इज़हार करते हुए अपने नोट को खत्म किया और लिखा- ‘मुझे तुम पर बहुत गर्व है, ज़िंदगी में तुम्हारे साथ चलना, या तुम्हारे पीछे चलकर तुम्हारी गिरी हुई चीज़ें उठाना (और यह फ़ोटो लेना) मेरे लिए सम्मान की बात है. हर गुज़रते साल में तुमसे और ज़्यादा प्यार करती हूं. जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे पति @yuvisofficial”

युवराज सिंह ने दिया शानदार रिएक्शन

वहीं, हेज़ल कीच की पोस्ट पर युवराज सिंह का रिएक्शन भी आ गया है. युवराज सिंह ने पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा- ‘लव यू, माय बेबीज़. यहां पर बता दें कि युवराज और हेज़ल ने 2016 में शादी की थी. फिर 2022 में वे पहली बार माता-पिता बने और उनके बेटे ओरियन का स्वागत हुआ. इसके बाद 2023 में उनकी बेटी ऑरा उनकी ज़िंदगी में आई. उनकी शादी को लगभग दो दशक हो गए हैं. हर गुज़रते दिन के साथ वो कपल गोल्स देते रहते हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST