<
Categories: खेल

युवराज सिंह ने ढूंढ निकाला भारत का अगला सुपरस्टार? अभिषेक शर्मा के मेंटर अब वैभव सूर्यवंशी की इस खूबी पर हुए फिदा! पढ़िए उन्होंने क्या कहा?

Under 19 World Cup: अभिषेक शर्मा के गुरु युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को बताया टीम इंडिया का भविष्य! जानें युवी ने इस निडर बल्लेबाज के बारे में क्या बड़ी बात कही?

क्या हमें मिल गया है भारतीय क्रिकेट का अगला युवराज सिंह? टी20 के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के मार्गदर्शक और गुरु ‘सिक्सर किंग’ युवराज सिंह ने अब वैभव सूर्यवंशी पर की जमकर तारीफ़ करते हुए एक बड़ी भविष्यवाणी की है, जिसके बाद पुरे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है. आखिर वैभव में ऐसा क्या खास है जो युवी उनके मुरीद हो गए?

वैभव निडर होकर बैटिंग करता है

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बैटिंग से क्रिकेट की दुनिया को प्रभावित किया है, और अब युवराज सिंह ने वैभव के बारे में अपनी राय देते हुए कहा है कि यह खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट का उज्ज्वल भविष्य है. ICC से बात करते हुए युवराज ने वैभव के बारे में कहा, “वैभव सबसे अच्छा खिलाड़ी है. वह अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली है. वह बहुत निडर है. वैभव निडर होकर बैटिंग करता है, और जब वह मजबूत टीमों के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, तो उसे अपनी क्षमता का एहसास होता है.”

युवराज ने आगे कहा, “मुझे उसके बारे में जो बात पसंद है, वह है उसका निडर रवैया, और मैंने उसे नेट में कुछ बहुत अच्छे तेज गेंदबाजों के खिलाफ बैटिंग करते देखा है. वह गेंद को हुक या पुल करने से नहीं डरता, और मुझे भारत के साथ उसके भविष्य में बहुत संभावनाएं दिखती हैं.”

Gautam Gambhir House: मैदान पर ‘गंभीर’ रहने वाले गौतम घर में कैसे रहते हैं? लग्जरी से भरा है उनका आशियाना! पढ़ें उनके 20 करोड़ के ‘सफेद महल’ की इनसाइड स्टोरी

14 की उम्र में लगाई शतकों की झड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने डेब्यू सीज़न में एक शानदार शतक बनाया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अंडर-19 टीम के लिए टेस्ट और वनडे दोनों में शतक लगाए. उन्होंने राइजिंग एशिया कप में भी एक शानदार पारी खेली. अब, अंडर-19 एशिया कप में उनकी 171 रनों की पारी ने सेलेक्टर्स को ध्यान देने पर मजबूर कर दिया है. वह पहले ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज़ बन गए हैं.

इस युवा खिलाड़ी ने अब तक अंडर-19 टीम के लिए 12 वनडे खेले हैं और दो शतकों सहित 727 रन बनाए हैं. अंडर-19 एशिया कप में उनकी 171 रनों की पारी ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. वैभव ने अंडर-19 टेस्ट, वनडे और T20 में शतक बनाए हैं.

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के पास महज 60 दिन…खतरे में तेंदुलकर का 36 साल पुराना साम्राज्य! खौफ में दुनिया के गेंदबाज

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST

Kash Patel Fact Check: क्या सच में काश पटेल का है ये वायरल डांस वीडियो? जानें दावे की सच्चाई

Kash Patel viral video: एक वीडियो, जिसमें FBI डायरेक्टर काश पटेल को एक बॉलीवुड गाने…

Last Updated: March 30, 2026 21:22:43 IST

चर्चा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज? क्यों पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, शंकराचार्य का क्यों दिया हवाला

Aniruddhacharya Maharaj: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बता दें कि,…

Last Updated: March 30, 2026 20:31:44 IST

जो गोली चलाएगा, वो कीमत चुकाएगा, अन्याय से लड़ने के तरीके होते हैं… नक्सलवाद पर अमित शाह की कुछ बड़ी बातें

गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर भाषण दिया.…

Last Updated: March 30, 2026 20:24:23 IST