मथुरा के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने दूध में जहर मिलाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.
मथुरा में घटना के बाद घर के बाहर जमा भीड़
Mathura, Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दिल दहला दने वाला मामला सामने आया है. एक ही झटके में दो छोटे बच्चों सहित परिवार के 5 लोगों की जान चली गयी. मथुरा के महावन क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई है.
मथुरा के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने दूध में जहर मिलाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतकों में 35 वर्षीय किसान मनीष, उनकी पत्नी सीमा, दो बेटियां हनी, प्रियांशी और दो वर्षीय बेटा पंकज शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना महावन क्षेत्र के खपरपुर गांव में सोमवार रात यह दर्दनाक हादसा हुआ. शुरुआती जांच के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों ने दूध में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया था. सुबह जब घर के लोग देर तक नहीं उठे, तो पड़ोसियों को शक हुआ. दरवाजा न खुलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची तो पांचों की लाशें मिलीं, साथ ही दूध के गिलास भी बरामद हुए.
घर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला, जिसमें कुछ शब्दों का उल्लेख था, हालांकि इसका पूरा विवरण अभी स्पष्ट नहीं है. मृतक मनीष का अपने भाई बिल्लू से कुछ समय से जमीन या पारिवारिक विवाद चल रहा था. ससुराल पक्ष के विजेंद्र ने बताया कि वे एक दिन पहले ही मिलने आए थे और सब कुछ सामान्य लग रहा था. पुलिस आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह या अन्य कारणों की जांच कर रही है.
फ़िलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य संग्रहण किया. महावन थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि प्रारंभिक तौर पर यह सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है. गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोगों में दहशत का माहौल है.
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…