Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 13 फरवरी को हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी होने वाली है, जिसका कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसका जमकर विरोध भी हो रहा है.
मेरठ में हिंदू लड़की करेगी मुस्लिम लड़के से शादी
Love Jihad: सोशल मीडिया पर इन दिनों मेरठ में आगामी 13 फरवरी को होने वाली शादी का एक कार्ड वायरल हो रहा है. इसमें लिखा है कि आकांक्षा गौतम और शहवाज राणा उर्फ साहिल की शादी होने वाली है, जिसने एक बहस छेड़ दी है. अब हिंदू संगठन के कुछ लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं. चलिए जानते हैं पूरा मामला.
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर सचिन गुप्ता नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसमें एक कार्ड साझा किया गया है. इस कार्ड में लिखा है कि आकांक्षा गौतम की शादी आगामी 13 फरवरी को शहवाज राणा उर्फ साहिल हो रही है. ट्वीट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, आकांक्षा हिंदू है और शहवाज मुस्लिम. हिंदू संगठनों को इस पर आपत्ति है और लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं. हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने ये शादी नहीं होने देने का ऐलान किया है.’ साथ ही आपको बता दें कि इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए सचिन ने सीएम योगी से इस मामले का संज्ञान लेकर शादी रूकवाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने भारत समाचार से बात करते हुए शादी को रोकने का खुला ऐलान किया है और इसे किसी भी कीमत पर होने नहीं देने की धमकी दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ये जोड़ा कहीं भी जाकर शादी करना चाहेगा, तो वह रोकेंगे.
भारत समाचार चैनल से बात करते हुए लड़की ने कहा कि कि इस मामले में ‘लव जिहाद’ जैसी कोई बात नहीं है. वह साहिल को पिछले छह साल से जानती है. दोनों के परिवार इस रिश्ते से सहमत हैं. उसने साफ किया कि वह बौद्ध धर्म को मानने वाली है. यह शादी मर्जी से हो रही है, कोई इसमें जबरदस्ती नही है.
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…
UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…
माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…
सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…