अहमदाबाद के साइंस सिटी इलाके में बुधवार को मंगलदीप कैपिटल बिल्डिंग के पार्किंग क्षेत्र में आग लग गई, जिसमें 10 से अधिक कारें जलकर खाक हो गईं. यह आग तेजी से फैल गई और कई खड़ी गाड़ियों को लपेट लिया.
अहमदाबाद की साइंस सिटी में लगी भीषण आग
गुजरात के अहमदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अहमदाबाद के साइंस सिटी इलाके में बुधवार को मंगलदीप कैपिटल बिल्डिंग के पार्किंग क्षेत्र में आग लग गई, जिसमें 10 से अधिक कारें जलकर खाक हो गईं.
नामी ऑटोमोबाइल कंपनी (किया) के शोरूम की पार्किंग में यह हादसा हुआ. हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया.
आग साइंस सिटी रोड पर ऑटोमोबाइल कंपनी (किया) के शोरूम के पार्किंग स्पेस में शुरू हुई, जो तेजी से फैल गई और कई खड़ी गाड़ियों को लपेट लिया. धुएं की मोटी काली धुंध आसमान छूने लगी, जो दूर से ही दिखाई दे रही थी जिसके बाद आसपास के निवासियों व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना दोपहर के समय हुई, जब पार्किंग में कई वाहन खड़े थे.
सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर जल्दी ही काबू पा लिया. दमकलकर्मियों ने कुशलतापूर्वक स्थिति संभाली. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 से ज्यादा कारें पूरी तरह नष्ट हो गईं, जिससे भारी वित्तीय नुकसान हुआ है. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है, न ही किसी की जान गयी है.
साइंस सिटी अहमदाबाद का व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र है. इसलिए यहां ऐसी दुर्घटना बड़े हादसे को जन्म दे सकता है. आग के सटीक कारण का अभी पता नहीं चला है. पुलिस और फायर अधिकारी जांच में जुटे हैं. संभवतः शॉर्ट सर्किट या कोई तकनीकी खराबी की वजह से आग लगी हो. इलाके में शोरूम होने से वाहनों की संख्या अधिक थी.
अगर आप किसी स्पोर्ट्स बाइक को लेना चाहते थे तो अब यह एक अच्छा मौका…
UPPSC Result Success Story: सीमित साधनों और कठिन पारिवारिक हालात के बावजूद यूपी के एक…
IPL 2026 Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 में कल खेले गए मैच में श्रेयस अय्यर को…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि रेगुलर पेट्रोल और डीजल की…
Monky Attack Viral Video: दिल्ली में बंदर द्वारा एक बुजुर्ग महिला पर हमला करने का…
Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए…