Amarawati Paratwada Case Update: अमरावती के परतवाड़ा में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है.
Amarawati Paratwada Case Update: कौन है 9वीं लड़की जिसने बढ़ाई मुख्य आरोपी की टेंशन
Amarawati Paratwada Case Update: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाडा में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और 350 अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में लगातार जांच जारी है. इस मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. परतवाड़ा के बहुचर्चित डर्टी वीडियो कांड अब तक 9 पीड़िताएं पुलिस जांच में शामिल होने के लिए सामने आई हैं, जिनमें से ज्यादातर नाबालिग हैं.
सूत्रों के मुताबिक, परतवाड़ा के बहुचर्चित डर्टी वीडियो कांड में पुलिस ने अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस की जांच में पता चला है कि नागपुर (महाराष्ट्र) की 15 वर्षीय पहली पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि आरोपी अयान ने उसके साथ यौन शोषण नहीं किया, बल्कि उसके साथ खींचे गए फोटो वायरल होने से उसकी बदनामी हुई है. यह इस तरह की पहली पीड़िता सामने आई है जो कह रही है कि उसका यौन शोषण नहीं हुआ है. सवाल यह है कि आखिर कैसे अयान पीड़िता को अपना पास बुलाया और फिर उसकी आपत्तिजनक फोटोज खींची या फिर वीडियोज बनाए.
एक अन्य मामले में अचलपुर की एक अन्य नाबालिग पीड़िता की मां ने आरोपी उजेर के खिलाफ धमकी भरे अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत दर्ज कराई है. इस आधार पर एसआईटी ने उजेर के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है. इसके बाद अब इस पूरे मामले में पीड़िताओं की संख्या बढ़कर 9 हो गई है.
शुरुआती जांच में अमरावती के परतवाड़ा में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी अयान अहमद का एक नया वीडियो पुलिस के हाथ लगा है. इसमें अयान अहमद इस वीडियो में बॉस नाम की टी-शर्ट पहनकर पुलिस की मौजूदगी में पटाखे फोड़े और बर्थडे केक काटता नजर आया है. चौंकाने वाली बात है कि पुलिस भी मुख्य आरोपी अयान को जन्मदिन की बधाई देने आई थी. इसके बाद 9 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है.
पुलिस द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी अयान अहमद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. अयान का कहना है कि वह 6 महीनों के दौरान उसकी कुछ लड़कियों से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई और फिर मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उसने पिछले 4-6 महीनों में ही बनाए. आरोपी अयान की उसके दोस्त उजेर के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई जिसके बाद उजेर ने उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…