<
Categories: मनोरंजन

ज्योति सक्सेना ने छात्रों से न्यूड वीडियो कॉल के लिए मांगे पैसे? क्या है वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई

Actress Jyoti Saxena: एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना के इंस्टाग्राम चैट का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसको लेकर उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

Jyoti Saxena Instagram Chat: एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना के इंस्टाग्राम चैट का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि न्यूड वीडियो कॉल के लिए एक्ट्रेस ने पैसों की डिमांड की. इस पूरे मामले पर अब एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है. सबसे पहले आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है? सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना और एक छात्रों के बीच की कथित चैट वायरल हो रही है, जिसमें वह न्यूड वीडियो कॉल करने के लिए पैसे मांगती हुई दिख रही हैं.

यह चैट इंस्टाग्राम पर हुई थी और जहां उन्होंने शुरू में 20,000 रुपये मांगे थे, वहीं बाद में वह 8,000 रुपये में कॉल करने के लिए मान गईं, क्योंकि वह लड़का एक स्टूडेंट था.

एक्ट्रेस ने क्या कहा?

इस पूरे मामला पर एक्ट्रेस ज्योति सक्शेना की प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि पिछले 2 महीनों से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट तक बिना अनुमति के पहुंच बना ली है और मेरी पहचान, तस्वीरों और पर्सनल ब्रांड का गलत इस्तेमाल करके झूठी और मानहानिकारक जानकारी फैला रहा है. कृपया ध्यान दें कि यह कृत्य साइबर कानूनों के तहत एक गंभीर अपराध है, जिसमें पहचान की चोरी, किसी और का रूप धारण करना और मानहानि शामिल है. हमारी कानूनी टीम ने इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ पहले ही सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.

 इसके अलावा, उन्होंने अपना बयान में आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति जो ऐसी झूठी जानकारी फैलाने, उसे बढ़ावा देने या उसमें शामिल होने का दोषी पाया जाएगा, उसे भी जवाबदेह ठहराया जाएगा. हम मीडिया कर्मियों, सहयोगियों और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि जब तक अकाउंट पूरी तरह से सुरक्षित न हो जाए, तब तक उस अकाउंट से आने वाले किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया देने या उससे जुड़ने से बचें. इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा हैं.

कौन हैं ज्योति सक्सेना?

ज्योति एक एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कुछ फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है. उन्होंने 2018 में रिलीज हुई एक शॉर्ट फिल्म ‘लाछी’ में अपने अभिनय से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. उनका सोशल मीडिया ऐसी तस्वीरों से भरा हुआ है जिनमें वह बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों के साथ पोज़ देती हुई नज़र आ रही हैं.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST