Live TV
Search
Home > क्राइम > Amarawati Paratwada Case Update: अमरावती दुष्कर्म और अश्लील वीडियो केस में एक और ट्विस्ट, सामने आई एक और लड़की

Amarawati Paratwada Case Update: अमरावती दुष्कर्म और अश्लील वीडियो केस में एक और ट्विस्ट, सामने आई एक और लड़की

Amarawati Paratwada Case Update: अमरावती के परतवाड़ा में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है.

Written By: JP YADAV
Last Updated: April 21, 2026 13:57:58 IST

Mobile Ads 1x1

Amarawati Paratwada Case Update: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाडा में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और 350 अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में लगातार जांच जारी है. इस मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. परतवाड़ा के बहुचर्चित डर्टी वीडियो कांड अब तक 9 पीड़िताएं पुलिस जांच में शामिल होने के लिए सामने आई हैं, जिनमें से ज्यादातर नाबालिग हैं. 

सूत्रों के मुताबिक, परतवाड़ा के बहुचर्चित डर्टी वीडियो कांड में पुलिस ने अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस की जांच में पता चला है कि नागपुर (महाराष्ट्र) की 15 वर्षीय पहली पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि आरोपी अयान ने उसके साथ यौन शोषण नहीं किया, बल्कि उसके साथ खींचे गए फोटो वायरल होने से उसकी बदनामी हुई है. यह इस तरह की पहली पीड़िता सामने आई है जो कह रही है कि उसका यौन शोषण नहीं हुआ है. सवाल यह है कि आखिर कैसे अयान पीड़िता को अपना पास बुलाया और फिर उसकी आपत्तिजनक फोटोज खींची या फिर वीडियोज बनाए.

अयान अहमद के साथी पर भी दर्ज हुआ केस

एक अन्य मामले में अचलपुर की एक अन्य नाबालिग पीड़िता की मां ने आरोपी उजेर के खिलाफ धमकी भरे अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत दर्ज कराई है. इस आधार पर एसआईटी ने उजेर के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है. इसके बाद अब इस पूरे मामले में पीड़िताओं की संख्या बढ़कर 9 हो गई है.

9 पुलिसकर्मियों पर हो चुकी है कार्रवाई 

शुरुआती जांच में अमरावती के परतवाड़ा में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी अयान अहमद का एक नया वीडियो पुलिस के हाथ लगा है. इसमें अयान अहमद इस वीडियो में बॉस नाम की टी-शर्ट पहनकर पुलिस की मौजूदगी में पटाखे फोड़े और बर्थडे केक काटता नजर आया है. चौंकाने वाली बात है कि पुलिस भी मुख्य आरोपी अयान को जन्मदिन की बधाई देने आई थी. इसके बाद 9 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है. 

अयान कबूल कर चुका है जुर्म

पुलिस द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी अयान अहमद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. अयान का कहना है कि  वह 6 महीनों के दौरान उसकी कुछ लड़कियों से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई और फिर मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उसने पिछले 4-6 महीनों में ही बनाए. आरोपी अयान की उसके दोस्त उजेर के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई जिसके बाद उजेर ने उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए.  

MORE NEWS