<

साइकिल से ‘रोजी-रोटी’ कमाने निकला था राजमिस्त्री, काल बनके आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने कुचला: गांव में मची चीख-पुकार

Hit and Run Case: रोजाना की तरह रोजी-रोटी कमाने जा रहे एक राजमिस्त्री को तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. ये हादसा इतना खौफनाक था कि राजमिस्त्री हीरालाल की मौके पर मौत हो गई. इस मामले में आरोपी चालक तुरंत घटनास्थल से फरार हो गया, जिसकी खोजबीन पुलिस कर रही है.

Hit and Run Case: बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार की सुबह एक बार फिर तेज रफ्तार ने बेगुनाह की बलि ले ली. ये हादसा बारुण थाना क्षेत्र के गैमन पुल के पास हुआ, जहां अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार राजमिस्त्री को कुचल दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि राजमिस्त्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे ने एक परिवार का कमाऊ सदस्य छीना है, राजमिस्त्री का अपने गांव में काफी नाम था, जिसके कारण पूरे गांव में गम का माहौल बना हुआ है.

पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा

मृतक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के बर्डी खुर्द गांव निवासी 55 वर्षीय हीरालाल राम के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया और शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया.

कैसे हुआ हादसा?

परिजनों ने बताया कि हीरालाल राम रोज की तरह साइकिल से डेहरी स्थित निर्माण स्थल पर काम करने जा रहे थे. जैसे ही वह गैमन पुल पर पहुंचे, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. हादसे की जानकारी स्थानीय मुखिया द्वारा परिजनों को दी गई.

पीछे रह गई जिम्मेदरी

हीरालाल राम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. वह अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं. परिवार के अनुसार, उन्होंने अपने बड़े बच्चों की शादी कर दी थी और सबसे छोटे बेटे की शादी की तैयारी कर रहे थे. लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया.

पूरे गांव में मातम

ग्रामीणों ने बताया कि हीरालाल राम मेहनती, ईमानदार और कुशल राजमिस्त्री थे. क्षेत्र में भवन निर्माण कार्यों के लिए उनकी काफी मांग थी. उनकी असामयिक मृत्यु से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST