<

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan: ध्वजारोहण से पहले रोड शो करेंगे PM Modi, 5 हजार महिलाएं करेंगी धूमधाम से स्वागत

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan: अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड़ शो करने वाले हैं. इस दौरान 5 हजार से अधिक महिलाएं उनका स्वागत करेंगी.

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 25 नवंबर को राम मंदिर (Ram Mandir) में ध्वजारोहण समारोह के लिए अयोध्या (Ayodhya) आएंगे. यह दिन सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार राम विवाह के पारंपरिक उत्सव का प्रतीक है. 

पीएम मोदी करेंगे भव्य रोड़ शो

रामलला की नगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि के शिखर पर भगवा ध्वज फराएंगे. पीएम मोदी अयोध्या एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे. इसके बाद वह वहां से राम मंदिर तक करीब 1 किलोमीटर का भव्य रोड शो करेंगे.

भव्य और शानदार होगा रोड़ शो

रोड शो को यादगार और भव्य बनाने के लिए रामपथ को आठ जोन में बांट दिया गया है. करीब 5 हजार महिलाएं पारंपरिक परिधान में पीएम मोदी का धूमधाम से स्वागत करने वाली हैं. रोड़ शो को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 

मंदिर में कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारी में, राम मंदिर प्रशासन ने अधिकारियों, अतिथियों और सुरक्षाकर्मियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. ये दिशानिर्देश दर्शन के समय और प्रवेश पर भी प्रभाव डालते हैं. ट्रस्ट ने दिन का पहला भाग इस आयोजन के लिए आरक्षित रखा है और आम लोगों के प्रवेश पर दोपहर तक प्रतिबंध लगा दिया है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST