Live TV
Search
Home > राज्य > बांग्ला > रंगीन लाइट, डांस और फेयर एंड लवली बाबुआ… महुआ मोइत्रा ने शेयर किया बार गर्ल के साथ IPS अजयपाल के नाच का कथित वीडियो

रंगीन लाइट, डांस और फेयर एंड लवली बाबुआ… महुआ मोइत्रा ने शेयर किया बार गर्ल के साथ IPS अजयपाल के नाच का कथित वीडियो

Mahua Moitra video controversy: पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है. TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने UP कैडर के IPS अधिकारी और दक्षिण 24 परगना जिले के पुलिस ऑब्ज़र्वर अजय पाल शर्मा पर निशाना साधा है.

Written By:
Last Updated: 2026-04-28 16:49:48

Mobile Ads 1x1
IPS Ajay Pal Sharma Video Controversy: TMC सांसद महुआ मोइत्रा जो राजनीतिक मंच पर अपनी तीखी बयानबाज़ी के लिए जानी जाती हैं, ने इस बार सीधे पुलिस बल को निशाना बनाया है. IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा, जो उत्तर प्रदेश के सबसे हाई-प्रोफाइल एनकाउंटर स्पेशलिस्ट में से एक हैं, और जिनका नाम अपराधियों के बीच दहशत का पर्याय माना जाता है, अब एक वीडियो विवाद के केंद्र में आ गए हैं. महुआ मोइत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कथित तौर पर IPS अधिकारी को एक कमरे के अंदर महिलाओं के साथ जश्न मनाते और नाचते हुए देखा जा सकता है. 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए, महुआ ने न केवल अधिकारी के पेशेवर आचरण पर सवाल उठाए, बल्कि उन्हें फैंटा कॉप कहकर उनकी गरिमा पर भी तंज कसा. यह पूरा मामला तब और भी ज़्यादा गंभीर हो गया है, जब चुनाव आयोग ने अजय पाल शर्मा को बंगाल चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ज़िम्मेदारी सौंपी है. बता दें कि, इस वीडियो की पुष्टि इंडिया न्यूज नहीं करता, यह महुआ मोइत्रा द्वारा शेयर की गई वीडियो के आधार पर खबर है.
 
महुआ मोइत्रा ने शेयर किया वीडियो

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर दो वीडियो शेयर किए. पहले वीडियो में, एक आदमी को एक महिला के सामने खड़े होकर ताली बजाते हुए देखा जा सकता है, जबकि वह महिला नाच रही है. दूसरे वीडियो में, एक आदमी को एक महिला के पास खड़े होकर ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है. इन वीडियो को पोस्ट करते हुए महुआ ने लिखा, ‘Fair & Lovely Babua @DripsAjaypal. आपको असली ‘Fanta Cop’ स्टाइल में मौज-मस्ती करते देखकर अच्छा लगा. कूल और चिल रहें. बंगाल हमेशा तृणमूल का ही रहेगा.

बंगाल चुनावों का जोश और मतदान का दूसरा चरण

बंगाल में चुनावी माहौल पहले से ही अपने चरम पर है, और मतदान का दूसरा चरण 29 अप्रैल यानी कल है. ऐसे संवेदनशील मोड़ पर, एक पुलिस पर्यवेक्षक से जुड़ा एक वीडियो सामने आना, चुनाव आयोग के लिए भी मुसीबत का सबब बन सकता है. स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को ज़ोर-शोर से उठाकर, TMC यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि चुनाव आयोग द्वारा तैनात किए गए बाहरी अधिकारी अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं. चुनाव के नतीजे 4 मई को आने हैं; लेकिन तब तक, यह वीडियो सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों के लिए एक जबरदस्त हथियार बन गया है.

MORE NEWS