<
Categories: बांग्ला

कुत्तों ने इंसानों को किया शर्मिंदा, ठंड में मासूम बच्चे को घेरकर सोए रहे सारी रात; मंजर देख हैरान रह गए लोग!

Bengal News: आवारा कुत्तों ने हाल ही में नवजात बच्चे की जान बचाकर इंसानियत को शर्मिंदा कर दिया है. लोगों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि कुत्तों को अक्सर बच्चों पर हमला करते हुए देखा गया है.

Bengal News: आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के हमले की खबर आए दिन सुनने को मिलती रहती है. लेकिन हाल ही में बंगाल से एक ऐसी खबर सामने आई जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. यह खबर कुत्तों की वफादारी और इंसानों के साथ दोस्ती की एक अलग मिसाल कायम करती है. इस कहानी को सुन हर कोई दंग रह जाएगा.

मां ने नवजात को छोड़ा अकेले

बंगाल (West Bengal) के नादिया जिले के रेलवे वर्कर्स कॉलोनी में एक महिला ने कड़कड़ती ठंड में नवजात बच्चों को बाथरूम के बाहर अकेले छोड़ दिया. बच्चा महज कुछ ही दिन पहले जन्मा था. बच्चे के शरीर पर खून के निशान भी थे, जो प्रसव के दौरान बच्चे पर आ जाते हैं. वह बच्चा बिना कपड़ों के सड़क पर लेटा हुआ था. बच्चे को इस तरह से छोड़ते हुए एक मां की रुह भी नहीं कांपी. न ही उसने बच्चे के पास किसी तरह की कोई चिट्ठी छोड़ी थी. 

रातभर सड़क पर पड़ा रहा बच्चा

बच्चा सड़क पर बिलख कर रो रहा था. इतनी ज्यादा ठंड में बच्चा इतनी देर जिंदा कैसे रहा, यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. वहां मौजूद आवारा कुत्ते बच्चे पर हमला कर उसकी जान ले सकते थे. लेकिन कुत्तों ने ऐसा करने के बजाए, उसके चारों तरफ घेरा बना लिया और उसे बचाकर रखा. सुबह जब सुरज निकला तब कुत्ते वहां से हटे. लोग यह मंजर देख हैरान रह गए. 

रातभर रखवाली करते रहे आवारा कुत्ते

जब एक महिला घटनास्थल पर पहुंची, तो एक महिला सुकला मंडल ने कहा जब हम उठे तो यह नजारा देख हैरान रह गए. कुत्ते नवजात की देखभाल कर रहे थे. वह भौंककर इशारा कर रहे थे, कि बच्चे का जान मुश्किल में है. महिला धीरे-धीरे बच्चे के पास पहुंची और कुत्ते वहां से पीछे हट गए.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST