<
Categories: बांग्ला

West Bengal Assembly Elections 2026: बंगाल में कब और कितने सीटों पर हुआ था पहला चुनाव, कौन था पहला सीएम; किसका कार्यकाल रहा सबसे लंबा?

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: कई लोगों के मन में यह विचार आता है कि बंगाल में पहला विधानसभआ चुनाव कब हुआ, कितनी सीटों पर मतदान हुआ, राज्य का पहला सीएम कौन बना. तो चलिए विस्तार से जानें पूरी डिटेल.

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बंगाल देश की राजनीति का एक बेहद अहम राज्य रहा है. यहां की राजनीति हमेशा से विचारधाराओं, बड़े जनआंदोलनों और मजबूत क्षेत्रीय नेतृत्व के लिए जानी जाती है. आज भी जब बंगाल विधानसभा चुनावों की चर्चा होती है, तो उसके साथ ही बात होती है राज्य के लंबे राजनीतिक इतिहास और सत्ता के बदलते समीकरणों की.
आजादी के बाद बंगाल में कई बार सत्ता बदली है. कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस इन तीन पार्टियों का दबदबा राज्य की राजनीति की दिशा ही बदल दी. ऐसे में कई लोगों के मन में यह विचार आता है कि बंगाल में पहला विधानसभआ चुनाव कब हुआ, कितनी सीटों पर मतदान हुआ, राज्य का पहला सीएम कौन बना. तो चलिए विस्तार से जानें पूरी डिटेल.

कब हुआ था पश्चिम बंगाल में पहला विधानसभा चुनाव?

पश्चिम बंगाल में पहला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 1951- फरवरी 1952 में हुआ था. यह चुनाव भारत के पहले आम चुनावों के साथ ही आयोजित किए गए थे. उस समय पश्चिम बंगाल विधानसभा में 238 सीटें थीं और इन्हीं सीटों पर जनता ने अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया था. राज्य में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया और राज्य में अपनी सरकार बनाई. इस दौर में सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी लोकप्रिय पार्टी थीं, जिसका पूरे देश में दबदबा था.

कौन था पश्चिम बंगाल का पहला सीएम?

पश्चिम बंगाल के पहले सीएम डॉ. प्रफुल्ल चंद्र घोष बने थे, जिन्होंने 15 अगस्त, 1947 से 22 जनवरी, 1948 तक सेवा की। उनका जन्म 24 दिसंबर, 1891 को मलिकंडा नाम के एक छोटे से गाँव में हुआ था, जो अब बांग्लादेश में है. डॉ. घोष मशहूर कलकत्ता मिंट में असिस्टेंट एसे मास्टर के पद पर रहने वाले पहले भारतीय थे. भारत को आज़ादी मिलने के बाद, डॉ. प्रफुल्ल चंद्र घोष को पश्चिम बंगाल को उसके शुरुआती दौर में लीड करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई, और उन्होंने नए राज्य के विकास और तरक्की में योगदान दिया.

पश्चिम बंगाल में सीएम की लिस्ट

प्रफुल्ला चंद्र घोष- 15 अगस्त 1947- 22 जनवरी 1948 तक
बिधान चंद्र रॉय- 23 जनवरी 1948 – 1 जुलाई 1962
प्रफुल्ला चंद्र घोष- 9 जुलाई 1962- 28 फरवरी 1967
अजय कुमार मुखर्जी- 1 मार्च 1967- 21 नवंबर 1967
प्रफुल्ला चंद्र घोष – 21 नवंबर 1967-  19 फरवरी 1968
अजय कुमार मुखर्जी- 25 फरवरी 1969-  16 मार्च 1970
अजय कुमार मुखर्जी- 2 अप्रैल 1971-  28 जून 1971
सिद्धार्थ शंकर राय- 20 मार्च 1972-  30 अप्रैल 1977
ज्योति बसु – 21 जून 1977-  5 नवंबर 2000
बुद्धदेव भट्टाचार्य – 6 नवंबर 2000- 13 मई 2011
ममता बनर्जी- 20 मई 2011- वर्तमान

किस सीएम का कार्यकाल सबसे लंबा रहा?

ज्योति बसु पश्चिम बंगाल के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्होंने 23 साल से ज़्यादा समय तक सेवा की है. वहीं, प्रफुल्ल चंद्र घोष पश्चिम बंगाल के सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं. TMC पार्टी की ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में आज सोने का भाव, शिमला से बिलासपुर तक, क्या है ताजा रेट

Himachal Pradesh Gold Price Today | Himachal Gold-Silver Rate Today: आज हिमाचल प्रदेश में सोने…

Last Updated: March 28, 2026 10:38:35 IST

आज चांदी का भाव 28 मार्च 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस गहरा! आज राहत मिलेगी या लगेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: March 28, 2026 10:25:20 IST

Delhi Gold Price: गोल्ड मार्केट में जबरदस्त उलटफेर! दिल्ली के ताजा रेट देख बढ़ीं धड़कनें, आज होगा फायदा या नुकसान?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: March 28, 2026 10:10:52 IST

Undersea Internet Cable: समुंदर में फैला इंटरनेट का जाल, भारत में कैसे पहुंचता है इंटरनेट, नॉटिकल माइल का खर्च?

Undersea Internet Cable: आज हम जिस हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, उसका एक बड़ा…

Last Updated: March 28, 2026 10:09:46 IST

Ranveer Singh: किस हसीन एक्ट्रेस ने दे दी रणवीर सिंह को 5 करोड़ की लक्जरी कार? क्या दीपिका जानती हैं ये बात

Dhurandhar 2026: रणवीर सिंह को फ़िल्म की ज़बरदस्त बॉक्स ऑफ़िस सफलता का जश्न मनाने के…

Last Updated: March 28, 2026 09:46:23 IST