Live TV
Search
Home > राज्य > Odisha: सावधान! आप भी अपने बेडरूम में कपड़े उतारने से पहले रखें ध्यान, हैंगर पर बैठा मिला जहरीला सांप, फिर क्या हुआ?

Odisha: सावधान! आप भी अपने बेडरूम में कपड़े उतारने से पहले रखें ध्यान, हैंगर पर बैठा मिला जहरीला सांप, फिर क्या हुआ?

Odisha News: भुवनेश्वर में एक घर में जहरीला सांप दिखा, जिसे विशेषज्ञ ने सुरक्षित रूप से पकड़कर बैग में रखा गया. बाद में उस सांप को शहर से दूर उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया, जिससे इंसानों और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा बनी रहे.

Written By:
Last Updated: 2026-04-26 21:58:50

Mobile Ads 1x1

Bhubaneswar News: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के सामन्तरापुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां इंदिरा हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले ज्ञान रंजन महापात्र के घर के बेडरूम में अचानक एक जहरीला सांप दिखाई देने से पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य उस वक्त घबरा गए, जब उन्होंने कमरे के अंदर कपड़े टांगने वाले हैंगर पर एक बड़ा विषैला सांप बैठे हुए देखा. करीब 4 फीट लंबे इस सांप का व्यवहार काफी आक्रामक था. जैसे ही कोई उसके पास जाने की कोशिश करता, वह फन उठाकर जोर-जोर से फुफकारने लगता.

मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत स्नेक हेल्पलाइन को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही टीम का एक सदस्य मौके पर पहुंचा और स्थिति का निरीक्षण किया. बेडरूम के अंदर हैंगर पर सांप को बैठे देख वह भी हैरान रह गया, क्योंकि उसी हैंगर पर कपड़े भी टंगे हुए थे.

सांप को शहर से दूर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा गया

रेस्क्यू के दौरान काफी सावधानी बरती गई. विशेषज्ञ ने धीरे-धीरे पूरे हैंगर को नीचे उतारा, ताकि सांप को बिना छेड़े सुरक्षित तरीके से हटाया जा सके. कुछ समय बाद सांप खुद ही हैंगर से अलग हुआ, जिसके बाद उसे सुरक्षित रूप से पकड़कर बैग में रखा गया. बाद में उस सांप को शहर से दूर उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया, जिससे इंसानों और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा बनी रहे.

शहरों में भी बढ़ते जा रहे हैं अब ऐसे मामले

यह घटना दिखाती है कि शहरों में भी अब ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं, जहां जंगली जीव इंसानी बस्तियों तक पहुंच रहे हैं. ऐसे हालात में घबराने की बजाय तुरंत विशेषज्ञों से संपर्क करना ही सबसे सुरक्षित तरीका होता है. अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई.

(अक्षय महाराणा की रिपोर्ट)

MORE NEWS